एक्सपर्ट से जानें किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करने से कैसे फटे होंठ हो सकते हैं ठीक

बदलते मौसम का असर जहां त्वचा पर होता है तो वहीं ये असर लिप्स पर भी नजर आता है। त्वचा के साथ अगर लिप्स की केयर न की आए तो ये ड्राई हो जाते हैं और फटने लगते हैं जिसकी वजह से कई बार इनमे से खून भी आने लगता है। फटे हुए लिप्स आपकी सुंदरता को कम कर देते हैं और इसके लिए उन्हें ठीक करना जरूरी है। वहीं फटे हुए लिप्स को कैसे ठीक किया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमे किचन में मौजूद कुछ चीजों के बारे में बताया और इन चीजों की मदद से फटे हुए होंठ हो सकते हैं।
देशी घी
देशी घी का इस्तेमाल करने से फटे हुए होंठ ठीक हो सकते हैं। देसी घी में कई सारे विटामिन होते हैं और ये सभी गुण होंठों को गहराई से नमी देने का काम करते हैं साथ ही इन्हें ठीक करने का काम करते हैं। इसी के साथ देसी घी का इस्तेमाल करने से ये मुलायम भी होते हैं।
इसे भी पढ़ें- ठंड के मौसम में काले और ड्राई हो गए हैं लिप्स तो ये टिप्स करें फॉलो
इस तरह करें इस्तेमाल
देशी घी को हल्का गर्म करें। इसके बाद इसे गुनगुना होने के बाद लिप्स पर अप्लाई करें और ये काम रात को सोने से पहले करें।
नारियल तेल

नारियल तेल को नेचुरल मॉइस्चराइजर कहा जाता है और इसमें मौजूद गुण त्वचा के साथ-साथ फटे हुए होठों को ठीक करने में मददगार हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
सबसे पहले नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद इस लिप्स पर अप्लाई करें। ये उपाय हर दिन करें।
तिल का तेल
फटे हुए लिप्स को ठीक करने के लिए आप इस तिल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल का तेल में कई सारे विटामिन E, B, मिनरल्स होते हैं और ये सभी त्वचा और फटे हुए लिप्स को ठीक करने में मदद करते हैं।
तिल का तेल को गर्म करें। इसके बाद इसे ठंडे होने के बाद अप्लाई करें और मसाज करें। ये काम रोजाना रात को करें।
केला

केले में पोटेशियम साथ ही इसमें भी विटामिन होते हैं। केले की मदद से ड्राई और फटे हुए लिप्स ठीक हो सकते हैं और ये उपाय आप दिन के समय करें
इस तरह करें इस्तेमाल
सबसे पहले केले को पीस लें। इसके बाद इसे लिप्स पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद इसे साफ कर लें। इसके बाद लिप्स को मॉइस्चराइज कर लें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम चाहती हैं सॉफ्ट और सुंदर लिप्स, तो इन टिप्स को करें फॉलो
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।\
Image credit-freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।