केवल इन 2 चीजों की मदद से फटे और ड्राई लिप्स की समस्या होगी कम

सर्दियों के मौसम में चेहरे की त्वचा के साथ-साथ होंठ भी रूखे हो जाते हैं। कई बार तो रूखापन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि होंठ कटने फटने भी लगते हैं और खून तक आ जाता है।
मुझे अक्स विंटर सीजन में इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए सर्दियों की शुरुआत होते ही मैं मार्केट में आए नए-नए लिप केयर प्रोडक्ट्स की तलाश में जुट जाती हूं।
लिप केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मैं जब तक करती रहती हूं मेरे होंठ मुलायम बने रहते हैं, मगर ये प्रोडक्ट्स फिर भी मुझे कम असरदार लगते हैं। इसलिए मैंने एक घरेलू नुस्खा ट्राई किया, जो मैंने एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के इंस्टाग्राम पेज पर देखा था।
एक वीडियो के जरिए शीबा आकाशदीप बताती हैं कि शहद, एलोवेरा जेल और चीनी के उपयोग से होंठों के रूखेपन को कैसे दूर किया जा सकता है। चलिए हम आपको इस घरेलू नुस्खे की विधि बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इस तरह से घर पर बनाएं ड्राई लिप्स के लिए ऑयल
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच चीनी
विधि
- शहद और एलोवेरा जेल को मिक्स करके होंठों पर लगाएं और फिर आप होंठों पर चीनी से 1 मिनट के लिए स्क्रब करें।
- इसके बाद आप होंठों को पानी से वॉश करें और लिप बाम या फिर घी लगा लें।
- पूरे दिन में आप यदि 1 से 2 बार ऐसा करती हैं तो होंठों पर चढ़ी डेड स्किन की परत निकल जाती है और होंठ मुलायम हो जाते हैं।
View this post on Instagram
रूखे होंठों के लिए शहद के फायदे
- शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। अगर रूखेपन की वजह से होंठ फट गए हैं और उनमें घाव हो गया है तो शहद लगाने से दर्द और सूजन कम हो जाएगी।
- शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। ऐसे में अगर होंठों की ड्राईनेस बहुत अधिक बढ़ रही है, तो शहद से आपको बहुत फायदा पहुंचेगा।
- शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है, जो त्वचा को डीप कंडीशनिंग देता है और ड्राईनेस को खत्म करता है। इसलिए भी होंठों पर शहद लगाना फायदेमंद हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- चुकंदर से इस तरह करें अपने होंठों की देखभाल
रूखे होंठों के लिए एलोवेरा जेल के फायदे
- एलोवेरा जेल में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। यह न केवल त्वचा को विभिन्न फायदे पहुंचाता है बल्कि त्वचा के कालेपन को भी कम करता है। अगर आपके होंठों पर टैनिंग की समस्या हो रही है, तो एलोवेरा जेल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
- एलोवेरा जेल में भी प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है, इसे लगाने से त्वचा का रूखापन कम होगा और त्वचा पर शाइन भी बनी रहेगी। होठों पर एलोवेरा जेल लगाने से उनका गुलाबीपन बना रहता है।
यह सावधानी जरूर बरतें
- शीबा आकाशदीप द्वारा वीडियो में बताई गई लिप केयर होम रेमेडी को अगर आप भी ट्राई कर रही है, तो यह जान लें कि आपको 1 मिनट से अधिक होंठों को स्क्रब नहीं करना है।
- आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि होंठ बहुत अधिक फटे हुए हैं और उन पर घाव हो रखा है, तो पहले घाव को ठीक हो जाने दें उसमें बाद आप इस होम रेमेडी का इस्तेमाल करें।
- होंठों पर किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण हुआ है, तो भी आपको पहले उसे ठीक हो जाने देना चाहिए और फिर उसे होम रेमेडी से ट्रीट करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।