Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

ठंड के मौसम में काले और ड्राई हो गए हैं लिप्स तो ये टिप्स करें फॉलो

ठंड के मौसम में आप काले और ड्राई लिप्स की समस्या से निजात पाने के लिए इन आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2024-12-09, 19:45 IST
image

ठंड के मौसम में जहां स्किन को सही केयर की जरूरत होती हैं तो वहीं सर्द मौसम में  लिप्स की भी सही केयर करना जरूरी है। अगर इस मौसम में आप लिप्स की सही तरह से केयर नहीं करती हैं तो ये काले और ड्राई हो जाते हैं और इससे आपकी खूबसूरती भी कम हो जाती है। वहीं चेहरे की खूबसूरती बने रहे और काले और ड्राई लिप्स की समस्या कम हो तो आप लिप्स की  सही तरह केयर करें। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आप लिप्स की केयर करने के लिए फॉलो कर सकती हैं। वहीं इन टिप्स को आप अपने लिप्स केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।

नेचुरल ऑयल का करें इस्तेमाल

oil fir lips care

काले और ड्राई लिप्स की समस्या से निजात पाने के लिए आप नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नेचुरल ऑयल आपके लिप्स को नमी प्रधान करेगा और साथ लिप्स को हेल्दी बनाने में भी मदद करेगा। नेचुरल ऑयल में आप नारियल तेल, बादाम का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में तेल लें
  • इसे हल्का गुनगुना करें।
  • इसके बाद लिप्स को साफ करें।
  • उंगलियों की मदद से लिप्स पर तेल अप्लाई करें
  • इसके बाद हल्का मसाज करें
  •  ये काम आप नहाने और रात को सोने के बाद करें।

शहद का करें इस्तेमाल

benefits of using honey

लिप्स के कालेपन और ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती है। शहद को नेचुरल मॉइश्चराइजर कहा जाता है साथ ही इसमें कई सारे गुण हिते हैं जो त्वचा से जुडी समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं काले और ड्राई लिप्स की समस्या को दूर करने के लिए आप शहद उपयोगी है।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले लिप्स को साफ करें।
  • इसे बाद थोड़ा-सा शहद लिप्स पर लगाएं।  
  • उंगलियों की मदद से लिप्स पर मसाज करें
  • ऐसा आप रोजाना कर सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • होंठ को चाटे नहीं ऐसा करने से लिप्स ड्राई हो जाते हैं।
  •  धूप में निकलते समय लिप बाम का इस्तेमाल करें।

अगर आप इन टिप्स को फॉलो करती हैं तो आप सॉफ्ट और सुंदर लिप्स पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit : Freepik/her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।