टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी से जानें लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

लिपस्टिक लागाने का सही अंदाज सीखना चाहती हैं तो एक बार टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी के इन टिप्‍स पर जरूर गौर फरमाएं। 
Updated:- 2020-07-27, 19:58 IST
debina bonnerjee makeup tips

वर्ष 2008 में टीवी पर आई 'रामायण' में सीता की भूमिका निभा कर फेमस हुईं टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी ने कई टीवी सीरियल्‍स और रियालिटी शो में काम किया है। देबिना की उम्र 37 वर्ष है, मगर आज भी वह बेहद स्‍टाइलिश और खूबसूरत नजर आती हैं। उनके सुंदर दिखने का राज नेचुरल ब्‍यूटी रेमेडीज के साथ-साथ उनका मेकअप करने का सही अंदाज भी है। देबिना अक्‍सर ही अपने इंस्‍टाग्राम पर अपने फैंस से मेकअप टिप्‍स और ट्रिक्‍स शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही देबिना ने बताया है कि लिपस्टिक लगाते वक्‍त कौन सी गलतियां करने से लुक बिगड़ सकता है। 

तो चलिए आप भी एक नजर देबिना के लिपस्टिक लगाने के सही अंदाज पर डालें और आसान टिप्‍स को फॉलो करें।  

इसे जरूर पढ़ें: ये 5 बेस्‍ट मॉइश्‍चराइजिंग लिपस्टिक आपके होंठों को कभी नहीं होने देंगी ड्राय

debina bonnerjee tips for lipstick

लिप स्‍क्रब है फायदेमंद 

चेहरे की त्‍वचा की तरह ही होंठों की त्‍वचा पर भी डेड स्किन की परत चढ़ जाती है। इसे हटाने के लिए होंठों को समय-समय पर एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी अच्‍छे होममेड लिप स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हफ्ते में 2 बार लिप स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर आप होंठों की त्‍वचा को सॉफ्ट और स्‍मूद बना सकती हैं। ऐसे होंठों पर लिपस्टिक लगाने में भी कोई दिक्‍कत नहीं आती बल्कि होंठ लिपस्टिक लगाने के बाद बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। 

फ्लोरोसेंट लिपस्टिक का इस्‍तेमाल 

आजकल लिपस्टिक में कई तरह के शेड्स आ रहे हैं। नियोन और फ्लोरोसेंट लिपस्टिक्‍स भी काफी ट्रेंड में हैं। मगर इस तरह की लिपस्टिक आप तब ही लगाएं जब आपका कलर फेयर हो। डार्क और व्‍हीटिश स्किन टोन (स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक चुनने का तरीका) वाली महिलाओं को इस तरह की लिपस्टिक शेड्स लगाने से बचना चाहिए क्‍योंकि यह आपकी त्‍वचा को टैन लुक देती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: लिपस्टिक के बारे में नहीं जानती होंगी आप ये बातें, जानकर होगी हैरानी

debina bonnerjee tips

लिप लाइनर का यूज 

बहुत सारी महिलाएं डार्क कलर के लिप लाइनर के साथ लाइट शेड की लिपस्टिक लगा लेती हैं, ऐसे में लिप लाइनर का कलर होंठों पर आउटलाइन की तरह नजर आता है। देबिना कहती हैं, ' लिपस्टिक लगाने का यह आउटडेटेड तरीका है। यह बिलकुल अच्‍छा नहीं लगता है। आप जिस कलर की लिपस्टिक लगा रही हैं उसी कलर के लिप लाइनर से आपको होठों पर आउटलाइन भी बनानी चाहिए। इससे होंठ नीट एंड क्‍लीन नजर आते हैं।'

डार्क लिपस्टिक कैसे लगाएं 

डार्क कलर की लिपस्टिक लगाने का फैशन आजकल ट्रेंड में है। मगर कई महिलाएं डार्क लिपस्टिक लगाते वक्‍त गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। देबिना कहती हैं, ' होंठों को बड़ा दिखाने के चक्‍कर में महिलाएं होंठों के बाहर से लिपस्टिक लगाती हैं। यह बेहद गलत तरीका है। ऐसा करने से चेहरा बड़ा नजर आता है। इतना ही नहीं, होंठ मोटे और भद्दे दिखने लगते हैं। डार्क लिपस्टिक को हमेशा होंठों पर ही लगाएं।'

 

मैट लिपस्टिक लगाने का सही तरीका 

मैट लिपस्टिक लगा रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखें। देबिना बताती हैं, 'मैट लिपस्टिक के साथ एक सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम यह होती है कि वह होंठों को बहुत ज्‍यादा ड्राई लुक देती है। मैट लिपस्टिक लगाने के बाद कई बार होंठों पर क्रैक्‍स आ जाते हैं, जो बहुत ही भद्दे लगते हैं। ऐसा न हो इसके लिए मैट लिपस्टिक लगाने के बाद एक लेयर लिप ग्‍लॉस भी लगा लें। इससे बहुत अच्‍छ लुक भी आता है और होंठों पर क्रैक्‍स भी नहीं बनते।'

 

आसान और फायदेमंद ब्‍यूटी टिप्‍स, ट्रिक्‍स और हैक्‍स जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।