लिपस्टिक के बारे में नहीं जानती होंगी आप ये बातें, जानकर होगी हैरानी

लिपस्टिक हर लड़की की जान होती है। लड़कियों के बैग में कुछ हो या न हो उनकी फेवरेट लिपस्टिक जरूर होती है। भला हो भी क्यों न? लिपस्टिक लगाते ही फेस का ग्लो ही बढ़ जाता है। अगर आपका मूड खराब हो तो आपकी फेवरेट लिपस्टिक में इतनी पावर होती है कि वह आपका मूड बदल सकती है। सिर्फ यही नहीं मेकअप पसंद करने वाली हर लड़की के लिए उसकी लिपस्टिक बहुत खास है और एक समय के बाद उसकी लिपस्टिक की पसंद उसकी पर्सनेलिटी का हिस्सा बन जाती है। यह सच है कि लड़कियां ऑफिस के लिए न्यूड और सॉफ्ट लिपस्टिक लगाती हैं। जबकि किसी पार्टी या फंक्शन के लिए डार्क लिपस्टिक अप्लाई करती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लिपस्टिक कितने तरह की होती है। शायद बहुत ही लड़कियों को इस बारे में पता होगा। तो आइए जानते हैं—
इसे भी पढ़ें: क्या आप टूटी हुई लिपस्टिक को दोबारा जोड़ने के ट्रिक्स जानती हैं?
मैट वाली लिपस्टिक

पिछले काफी समय से मैट वाली लिपस्टिक ट्रेंड में है। यह लिपस्टिक स्टिक और लिक्विड दोनों वेरिएंट में आती है। इस लिपस्टिक की खासियत यह है कि यह लॉन्ग लास्टिंग होती है और लगाने के बाद चेहरे पर एक अलग ही ग्रेस आता है। हालांकि इनमें नमी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए इससे आपके होंठ ड्राय हो सकते हैं। इसे लगाने के बाद आप लिप बाम लगा सकती हैं।
ग्लॉसी लिपस्टिक

अगर आपके होंठ बहुत ड्राई रहते हैं और साथ में पतले भी हैं तो यह लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इससे होंठ हमेशा वेट रहते हैं और होठों पर शाईन रहती है। ये आपके होंठों को एक चमकदार, भीगा और चिकना लुक देती है। इंडियन वियर के साथ इस लिपस्टिक का ज्यादा अच्छा ग्रेस आता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस से लिपस्टिक शेड्स की इंस्पिरेशन लेकर खुद को दीजिए फ्रेश लुक
क्रेम लिपस्टिक

यह लिपस्टिक मैट टैक्सचर के साथ बहुत मिलती है। हालांकि मैट के मुकाबले में यह कम ड्राई होती है और इसकी फिनिश कहीं ज़्यादा क्रीमी और मॉइश्चराइज़िंग होती है। यह लिपस्टिक भी लॉन्ग लास्टिंग होती है। इसे लगाने के बाद अपने साथ टिश्यू पेपर जरूर रखें।
क्रेयॉन लिप कलर

आज के समय में यह एक ऐसी लिपस्टिक बन गई है जो हर लड़की के मेकअप किट में जगह बना रही है। ये दिखने में एकदम असली क्रेयॉन रंगों जैसी ही दिखती हैं, बस उनसे थोड़ी मोटी होती हैं। यह लाइट से लेकर ब्राइट तक, हर टेक्सचर्स में आती हैं। यह लिपस्टिक उनके लिए बेस्ट है तो अपने होंठों को कलर देने के साथ ही हायड्रेटेड भी रखना चाहती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।