Dead Skin ने कर दिया है चेहरे की खूबसूरती को कम, तो अपना लें ये 2 Home Remedies

अधिकतर महिलाएं डेड स्किन की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी डेड स्किन को कम करने के लिए कई उपाय खोजती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप डेड स्किन को कम कर सकती हैं।
image

डेड स्किन की वजह से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती है और इसे कम करने के लिए महिलाएं कई उपाय भी करती हैं। अगर आप भी डेड स्किन की वजह से परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप डेड स्किन को कम कर सकती हैं।

डेड स्किन कम करने का नुस्खा -

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि डेड स्किन की वजह से अगर आप भी परेशान रहती है, तो अब आप घर पर रहकर दो आसान नुस्खे आजमा सकती हैं। इन दो तरह के नुस्खे को आजमा कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आईए जानते हैं इन नुस्खे के बारे में। डेड स्किन को कम करने के लिए सबसे पहले आप एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2025-08-20T163927.943

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • एक बड़ा चम्मच बेसन
  • चुटकी भर हल्दी
  • एलोवेरा जेल
  • मलाई

फेस पैक बनाने का तरीका -

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़ा चम्मच बेसन कटोरी में निकाल लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी, एलोवेरा जेल और मलाई मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया है। आप इसे चेहरे को धोकर 30 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। थोड़ी देर के बार आप चेहरे की मसाज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ओट्स और हल्दी का इस्तेमाल कर बनाएं फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका और इसके फायदे

होममेड टोनर का करें इस्तेमाल -

इसके अलावा आप दूसरा उपाय भी आजमा सकती हैं। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले एक खास टोनर फेस पर लगा सकती हैं। इस टोनर को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2025-08-20T163925.692

टोनर बनाने के लिए सामग्री -

  • आलू
  • गुलाब जल
  • ग्लिसरीन
  • विटामिन ई कैप्सूल

टोनर बनाने का तरीका -

इस खास टोनर को बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। इस रस को कटोरी में निकाल कर इसमें थोड़ा गुलाब जल, ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर लें। अब आपका खास होममेड टोनर बनकर तैयार है। आप रोजाना रात में सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। दूसरे दिन अपने चेहरे को धो सकती हैं।

नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए नुस्‍खे को ट्राई करने से पहले स्किन पैच टेस्‍ट और स्किन एक्‍सपर्ट से परामर्श कर लें। चेहरे पर पिंपल्‍स हैं, तो इस नुस्‍खें को आजमाने से बचें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP