Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

Knee Whitening Tips: घुटनों के कालेपन के कारण नहीं पहन पा रही हैं शॉर्ट ड्रेस? ये आसान स्किन केयर हैक्स को करें ट्राई

गर्मियों में शॉर्ट ड्रेसेस पहनना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन जब घुटने काले हो तो इसे पहनने के लिए हम कई बार सोचते हैं। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करके साफ करा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-19, 17:30 IST
image

गर्मियों का मौसम आते ही वॉर्डरोब में रखे शॉर्ट ड्रेसेस, स्कर्ट्स और शॉर्ट्स को पहनकर जाते हैं, लेकिन कई बार महिलाएं सब कुछ चाहकर भी इन्हें पहनने से कतराती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण होता है घुटनों का कालापन। चेहरे और हाथों की रंगत तो साफ होती है, लेकिन घुटनों की डार्क स्किन पूरे लुक को खराब कर देती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और पार्लर के महंगे केमिकल ट्रीटमेंट्स से बचना चाहती हैं, तो घर पर ही मौजूद कुछ नेचुरल चीजों की मदद से इस कालेपन को दूर कर सकती हैं। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है।

बेकिंग सोडा और कच्चे दूध का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा त्वचा की गहराई से सफाई करता है। वहीं कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन लाइटनिंग में मदद करता है।

1 - 2026-05-19T111744.377

  • इसके लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने घुटनों पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक स्क्रब करें।
  • इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से डेड स्किन पूरी तरह साफ हो जाएगी।

नारियल तेल और हल्दी

कई बार घुटनों का कालापन बहुत ज्यादा ड्राईनेस के कारण भी बढ़ जाता है। नारियल का तेल त्वचा को अंदर तक नमी देता है और हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पिग्मेंटेशन को कम करता है।

2 - 2026-05-19T111742.880

  • एक चम्मच शुद्ध नारियल के तेल में एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण से रोज रात को सोने से पहले अपने घुटनों की मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह उठकर पानी से धो लें। यह हैक न केवल कालेपन को दूर करेगा, बल्कि घुटनों की त्वचा को एकदम सॉफ्ट और चमकदार बना देगा।

यह भी पढ़ें- Dark Knee Remedies: छोटी ड्रेस पहनने में आती है हिचकिचाहट? इन असरदार मास्क से चमक उठेंगे आपके घुटने

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी आप घुटनों को स्क्रब करें, उसके तुरंत बाद कोई हैवी मॉइस्चराइजर, बॉडी बटर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
  • धूप में बाहर निकलते समय चेहरे की तरह घुटनों पर भी सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि यूवी किरणें कालेपन को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Home-made Under Eye Cream: घर पर ऐसे बनाएं खास होममेड अंडर आई क्रीम, डार्क सर्कल्स और पफीनेस से मिलेगी राहत

इन आसान और असरदार घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। कुछ ही हफ्तों में आपके घुटनों का कालापन गायब हो जाएगा।

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।