Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Dark Knee Remedies: छोटी ड्रेस पहनने में आती है हिचकिचाहट? इन असरदार मास्क से चमक उठेंगे आपके घुटने

गर्मियों में शॉर्ट ड्रेसेस पहनने में घुटनों और कोहनियों का कालापन आत्मविश्वास घटाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट की जगह घर पर उपलब्ध प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Updated:- 2026-05-12, 16:42 IST
image

गर्मियों के मौसम में शॉर्ट ड्रेसेस और स्कर्ट्स हर महिला पहनना चाहती है, लेकिन अक्सर कोहनियों और घुटनों का कालापन हमारे कॉन्फिडेंस को कम कर देता है। चेहरे की खूबसूरती पर तो हम बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर के इन हिस्सों की अनदेखी के कारण वहां की त्वचा सख्त और काली पड़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट के बजाय घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से इस जिद्दी कालेपन को दूर कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घुटने के कालेपन से कैसे छुटकारा पाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

क्यों हो जाते हैं घुटने काले?

घुटनों के बल बैठने या कपड़ों के साथ लगातार रगड़ लगने से वहाँ की त्वचा काली पड़ जाती है। इससे अलग घुटनों पर तेल ग्रंथियां कम होती हैं, जिससे वहां सूखापन बढ़ता है और डेड स्किन जमा होने लगती हैं। टैनिंग के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

1 - 2026-05-12T162922.695

कैसे दूर करें कालापन?

नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। आधे कटे नींबू पर थोड़ी चीनी डालें और इसे घुटनों पर 5-7 मिनट तक रगड़ें। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग साफ करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें - डार्क कोहनी से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले लगाएं ये 3 चीजें, चमक सकती है त्वचा

 दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को घुटनों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और हल्दी निखार लाती है।

2 - 2026-05-12T162920.694

ताजा एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले घुटनों पर लगाएं। यह न केवल कालेपन को कम करेगा बल्कि वहां की सख्त त्वचा को नरम भी बनाएगा।

इसे भी पढ़ें - नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं Multani Mitti Mask, होंठों के कोनों का कालापन होगा गायब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।