Home-made Under Eye Cream: घर पर ऐसे बनाएं खास होममेड अंडर आई क्रीम, डार्क सर्कल्स और पफीनेस से मिलेगी राहत

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे की वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे महिलाएं हमेशा अपना कॉन्फिडेंस भी कम कर देती हैं, लेकिन अगर आप भी डार्क सर्कल्स की वजह से परेशान हैं और इन्हें कम करने के लिए कई उपाय भी कर रही हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड अंडर आई क्रीम के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप कम खर्चे में आसानी से डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस अंडर आई क्रीम के बारे में।
डार्क सर्कल्स के लिए खास अंडर आई क्रीम
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं दिनचर्या में होने वाले बदलाव की वजह से या नींद की कमी से डार्क सर्कल्स का सामना करती हैं, लेकिन कब ये डार्क सर्कल्स उनके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, पता ही नहीं चलता है।
अगर आप भी इन्हीं डार्क सर्कल्स की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और यह आपके चेरहे की खूबसूरती को भी कम कर रहे हैं, तो अब महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय या बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर रहकर बिना केमिकल वाला सस्ता अंडर आई क्रीम आसानी से तैयार कर सकती हैं। इस क्रीम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
अंडर आई क्रीम बनाने के लिए सामग्री
- केसर
- दूध
- मलाई
- बादाम तेल
यह भी पढ़ें- पफी आंखों और डार्क सर्कल को कहें बाय-बाय, ग्रीन टी और बादाम तेल से बनाएं यह आई सीरम
अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका
- इस खास अंडर आई क्रीम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ताज़ी ठंडी मलाई लें।
- इस मलाई में थोड़ा कच्चा दूध और बादल तेल मिलाएं।
- इस मिश्रण में थोड़ी पत्ती केसर की मिलाएं और सभी सामग्री का पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाएं।
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाएं, तब आप इसे एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
- अब आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर आंखों के निचे इस क्रीम को लगाएं।
- रातभर क्रीम लगा रहने दें, दूसरे दिन सुबह आप चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।
- अगर आप इस क्रीम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें- कॉफी या ओट्स? गर्मी में चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए बेस्ट हैं ये होममेड स्क्रब, स्किन बनेगी सॉफ्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।