आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। यह डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं या घरेलू उपाय आजमाकर अब थक गई है, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी खास रेमेडी बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप इन डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं।
डार्क सर्कल्स कम करने का उपाय
आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती है। ग्लिसरीन आपकी आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करने में लाभदायक हो सकता है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर उसका रस अलग कर ले। इस रस में थोड़ा ग्लिसरीन और कुछ बूंद नींबू की ऐड कर दें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में या किसी छोटी डिब्बी में भरकर रखें।
यह भी पढ़ें:इस पानी के इस्तेमाल से कुछ महिलाओं को हो सकती है स्किन प्रॉब्लम
इन बातों का रखें ध्यान
अब आपका मिश्रण बनकर तैयार हो गया है आप रोजाना रात में सोने से पहले इसे अपनी आंखों के नीचे लगाकर सो सकती है। लेकिन ध्यान रहे जब भी आप डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल करें, तो अपनी आंखों का जरूर ध्यान रखें।क्योंकि अगर गलती से यह मिश्रण आंखों में चला गया तो इससे आपको दूसरी परेशानी हो सकती है। आप इस मिश्रण का रोजाना रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो इसे सुबह-सुबह भी आंखों के नीचे लगा सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:स्किन की टाइटनेस को कायम रखेगा ये घरेलू उपाय, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों