herzindagi
cucumber ice cubes for face in hindi

ऑयली से लेकर ड्राई स्किन तक के लिए इस तरह बनाएं कुकंबर आइस क्यूब्स

चेहरे पर आइस क्यूब्स लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-06-27, 12:21 IST

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। जिन महिलाओं की स्किन ऑयली या ड्राई होती है, उन्हें अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। मार्केट में तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन हर बार इनका इस्तेमाल करने से फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में अक्सर होममेड चीजें ही काम आती हैं। आपने भी कभी न कभी तो आइस क्यूब्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर जरूर किया होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं इसके फायदे।

ऑयली स्किन से लेकर पफीनेस तक की समस्या को खीरे से बने आइस क्यूब्स की मदद से कम कर सकती हैं। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर के साथ-साथ स्किन भी हाइड्रेट रहती है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। क्या आप जानना चाहती हैं खीरे से आइस क्यूब्स बनाने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

ऑयली स्किन के लिए आइस क्यूब्स

cucumber ice cubes ()स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए आप इससे बने क्यूब्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 कप खीरे का रस
  • 1 कप स्ट्रॉबेरी प्यूरी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
  • इसी तरह स्ट्रॉबेरी का भी रस निकाल लें। आप चाहें तो बाजार से स्ट्रॉबेरी प्यूरी भी खरीद सकती हैं।
  • इसके बाद एक बाउल में 2 कप खीरे का रस और 1 कप स्ट्रॉबेरी प्यूरी डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को आइस क्यूब ट्रे में डाल दें।
  • फिर फ्रिजर में 4-5 घंटे तक जमने के लिए रख दें।
  • लीजिए तैयार है आपका खीरे और स्ट्रॉबेरी से बना आइस क्यूब्स।

यह विडियो भी देखें

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।
  • फिर एक आइस क्यूब को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में 3-4 मिनट तक लगाकर मसाज करें।
  • इस आइस क्यूब से रोजाना अपने चेहरे को मसाज दें।
  • इसके इस्तेमाल से आप पाएंगी कि आपके चेहरे पर ऑयल का प्रोडक्शन कम हो गया है।

ड्राई स्किन के लिए आइस क्यूब्स

benefits of using ice cubes on faceएलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरा मॉइश्चराइज रहता है। इसलिए जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है , उनके लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप खीरे का रस
  • 1 कप एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खीरे का रस निकाल लें।
  • आइस क्यूब्स बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल की आवश्यकता होगी। मार्केट में आपको यह आसानी से मिल जाएगा। या फिर आप घर पर भी जेल बना सकती हैं।
  • बस 1 कप खीरे के रस में 1 कप एलोवेरा जेल डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद आइस क्यूब ट्रे में इसे डाल दें।
  • फिर फ्रिजर में ट्रे को रख दें।
  • लीजिए तैयार है आपका कुंकबर आइस क्यूब।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें।
  • फिर अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में क्यूब को रब करें।
  • कम से कम 3-5 मिनट तक अपने चेहरे को मसाज दें।
  • ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इस आइस क्यूब का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए खीरे से बने ये आइस क्यूब्स आएंगे काम

पफी आइस के लिए आइस क्यूब्स

cucumber ice cubes for eye puffinessअगर आपको पफीनेस की समस्या है तो आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। ग्री टीन में कैफीन पाया जाता है, जो ब्लड वेसल को श्रिंक करके आंखों की सूजन को कम करता है।

आवश्यक सामग्री

  • खीरे का रस
  • ग्रीन टी

बनाने का तरीका

  • खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
  • अब खीरे के रस में ग्रीन टी डालें।
  • दोनों को मिक्स करें और फिर आइस ट्रे में डालें।
  • अब इसे फ्रिजर में कुछ घंटो के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: त्‍वचा की गहराई से सफाई करता है हल्‍दी से बना ये आइस क्‍यूब

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले अपने हाथ धो लें।
  • फिर एक आइस क्यूब को आंखों के नीचे रगड़ें।
  • यू शेप में आंखों को क्यूब से मसाज दें।
  • ऐसा कम से कम 3-5 मिनट तक करें। (आईस क्यूब से जुड़े ब्यूटी हैक्स)
  • इससे पफीनेस कम हो जाएगी।

आइस क्यूब्स को चेहरे पर लगाने के फायदे

ice cubes for dry skin

  • खीरे में कोलेजन पाया जाता है। जिससे ढीली त्वचा में कसाव आता है।
  • खीरा त्वचा को डीप क्लीन करता है, जिससे हमारी त्वचा ग्लो करने लगती है। इससे चेहरे पर तेल का उत्पादन भी कम होता है।
  • खीरे में कैफिक एसिड पाया जाता है, जिससे आंखों के नीचे वाटर रिटेंशन कम होता है।
  • खीरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियां कम नजर आती हैं।
  • त्वचा की रंगत को निखारने के लिए भी खीरे से बना क्यूब बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे डार्क स्पॉट और हाइपरपिग्मेंटेशन कम हो जाती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।