चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए खीरे से बने ये आइस क्यूब्स आएंगे काम

बेदाग चेहरे की ख्वाहिश हर महिल की होती है। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी चेहरे पर पिपंल आदि के कारण दाग पड़ जाते हैं। जिसे डार्क स्पॉट्स कहा जाता है। ये स्पॉट्स हमारे चेहरे का ग्लो को छीन लेते हैं। जिसके कारण हमारा चेहरा डल नजर आने लगता है।
अक्सर महिलाएं इस समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन हर बार इनसे फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए खीरे से बना आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरे में 96 % पानी पाया जाता है। जिसके कारण इससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। इसी कारण से इसका इस्तेमाल चेहरे पर अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। खीरे में विटामिन सी मौजूद होता है, जिससे हमारी त्वचा जवां नजर आती है। क्या आप जानना चाहती हैं खीरे से किस तरह बनाया जाता है आइस क्यूब्स? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
चेहरे पर आइस क्यूब्स लगाना सही है या नहीं?
दिन भर की थकान हमारे चेहरे पर भी नजर आती है। आइस क्यूब्स से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है, जिससे चेहरा साफ और दमकने लगता है। यहां तक कि अब आइस फेशियल भी किया जाता है। यह एक कोरियन ब्यूटी ट्रेंड है। जो आजकल काफी पॉपुलर है।
आलू और खीरे से बनाएं क्यूब्स
डार्क स्पॉट्स की समस्या को कम करने के लिए आलू और खीरे से बने आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- खीरे का रस
- आलू का रस
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको खीरे को कद्दूकस करना होगा। फिर इसका रस निकाल लें।
- इसी तरह आलू को भी कद्दूकस करके रस निकाल लें।
- एक बाउल में 1:1 अनुपात के अनुसार खीरे और आलू के रस को डालें।
- अब इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिजर में करीब 4-5 घंटे तक के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है आपका खीरे से बना आइस क्यूब्स।
लगाने का तरीका
- इस आइस क्यूब्स से अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें।
- जब आपका चेहरा सूख जाए, तब ठंडे पानी से मुंह धो लें।
- अगर आपके चेहरे पर ज्यादा डार्क स्पॉट्स हैं, तो आपको एक दिन छोड़कर अगले दिन इसका इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:Pigmentation On Face: इन 7 गलतियों से चेहरे पर बढ़ते हैं डार्क स्पॉट्स, स्किन टोन होती है खराब
खीरे और शहद से बनाएं क्यूब्स
शहद को भी त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप खीरे और शहद को मिलाकर आइस क्यूब्स बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- खीरे का रस
- शहद
- नींबू का रस
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खीरे का रस निकाल लें।
- अब खीरे के रस में नींबू का रस डालें और फिर थोड़ा सा शहद मिलाएं। (हल्दी से बनाएं आइस क्यूब)
- अब इसे अच्छे से मिला लें।
- अब इस पेस्ट को आइस ट्रे में डाल दें।
- फ्रिजर में कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है आइस क्यूब्स।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: रात में अपनाएं ये नुस्खे, हल्के पड़ सकते हैं चेहरे के 'काले धब्बे'
लगाने का तरीका
- इस आइस क्यूब्स को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से रब कर लें।
- करीब 10 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- हफ्ते में 4 दिन इस क्यूब्स का जरूर इस्तेमाल करें।
खीरे से बने आइस क्यूब्स लगाने के फायदे
- खीरे से बने आइस क्यूब्स को चेहरे पर लगाने से ग्लो मिलता है। क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
- अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स मौजूद हैं तो कुकुंबर आइस क्यूब्स का उपयोग जरूर करें।
- जिन लोगों के चेहरे पर एक्ने होते हैं, वह भी आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए भी यह फायदेमंद है।
- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।