खीरे से बने इस होममेड हेयर मास्क से आप भी बढ़ा सकती हैं बालों की खूबसूरती, जरूर करें ट्राई

गर्मियों के मौसम में खीरे का स्वाद ही कुछ अलग लगता है। आप सभी खीरे का स्वाद सलाद के रूप में जरूर लेते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर खीरा आपकी त्वचा की खूबसूरती में चार चांद तो लगाता ही है, साथ ही खीरे से बालों की खूबसूरती भी बढ़ाई जा सकती है।
खीरे में कुछ घरेलू सामग्रियां जैसे एग व्हॉइट मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जाता है जिसके इस्तेमाल से बालों में चमक तो आती है और बालों का झड़ना भी काफी हद तक कम होता है। आइए जानें खीरे का होममेडहेयर मास्क तैयार करने और इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में।
बालों के लिए खीरे के फायदे

खीरे विटामिन ए और विटामिन सी में उच्च होते हैं। बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए उनमें सिलिका तत्व भी मौजूद होते हैं। जब आप अपने बालों में खीरे की प्यूरी या खीरे का रस लगाते हैं, तो यह आपके बालों को मजबूत बनाने और क्षतिग्रस्त बालों को अस्थायी रूप से ठीक करने में मदद कर सकता है। खीरे में पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों का झड़ना कम करने के साथ बालों को ग्रोथ भी प्रदान करते हैं। ये सभी पोषक तत्व डैमेज बालों को ठीक करके बालों के स्कैल्प की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर ट्राई करें कीवी का ये हेयर मास्क
बालों के लिए अंडे के फायदे

अंडे फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे तत्वों में उच्च होते हैं। प्रोटीन बालों के नरम बनाकर बालों में चमक लाता है। अंडे भी बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। वे बालों के टूटने को रोकने के लिए और बालों को मजबूत करने के लिए प्रोटीन के उच्च स्रोत के रूप में काम करते हैं। अंडे का इस्तेमाल बालों को भीतर से पोषण प्रदान करके बालों का झड़ना काफी हद तक कम करता है। अंडे की जर्दी में मौजूद ल्यूटिन बालों के स्प्लिटएंडस की समस्या को अस्थायी रूप से समाप्त करने में मदद करता है। यह बालों की चमक बनाये रखने में मदद करता है।अंडे बालों की स्कैल्प के लिए बहुत पौष्टिक होते हैं। यदि आपकी स्कैल्प सूखी है तो अंडे और खीरे का हेयर मास्क सूखी स्कैल्प को शांत करने में मदद करता है।
खीरे और अंडे का हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री

- अंडा -1
- खीरा -1 /2
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खीरे को छीलकर मिक्सर में इसका पेस्ट तैयार करें।
- एक बाउल में इस पेस्ट को शिफ्ट करें और इसमें एग वाइट मिलाएं।
- दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: बालों की चमक बढ़ानी है और डैंड्रफ से पाना है छुटकारा, तो जरूर ट्राई करें खरबूजे का हेयर मास्क
इस्तेमाल का तरीका

- बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो बराबर भागों में विभाजित करें।
- बालों और बालों की जड़ों में ये हेयर मास्क लगाते है मालिश करें।
- सुनिश्चित करें कि हेयर मास्क अच्छी तरह से बालों और स्कैल्प में लग जाए।
- बालों को शॉवर कैप से अच्छी तरह से ढक दें।
- आधे घंटे तक मास्क बालों में लगाए रखें।
- इस हेयर मास्क का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कम से कम 2 महीने तक करें। '
- ये हेयर मास्क बालों का झड़ना कम करके नए बालों के विकास में मदद करता है।
हेयर मास्क के फायदे

- इस हेयर मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल बालों का झड़ना कम करता है।
- इस हेयर मास्क से बालों को पूरी तरह से पोषण मिलता है।
- बालों के दोमुंहें होने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- यह स्कैल्प की खुजली को कम करके बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
- बालों को मुलायम बनाकर बालों में चमक कायम करता है।
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है लेकिन बालों से सम्बंधित कोई अन्य समस्या होने पर इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
खीरे को सब्जी के छिलके के साथ छीलें। ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में प्यूरी। मैंने अपनी बुलेट शैली ब्लेंडर का उपयोग किया।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।