DIY: दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं तो ट्राई करें बेसन से बना ये हेयर मास्क

बालों की खूबसूरती किसी भी लड़की के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है। अनुचित खान-पान, डैंड्रफ और प्रदूषण, वजह चाहे जो भी हो बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचा होता है और बाल टूटकर झड़ने लगते हैं। बालों का जरूरत से ज्यादा झड़ना और असमय सफ़ेद होना बालों की ही नहीं, बल्कि आपकी भी खूबसूरती पर ग्रहण लगा सकता है। बालों की बड़ी समस्याओं में से एक समस्या है स्प्लिटएंडस या दोमुंहें बालों की समस्या। बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ही उपायों में से एक उपाय है बालों के लिए बेसन का इस्तेमाल करना।
बेसन का इस्तेमाल कई तरह से त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं बेसन में बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी है। इससे तैयार हेयर मास्क से बालों की स्प्लिट एंडस की समस्या से छुटकारा पाया जाता है। आइए जानें किस तरह से बेसन में कुछ सामग्रियां मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है और इससे बालों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।
स्प्लिटएंडस के लिए बेसन का हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- बेसन -4 बड़े चम्मच
- दही- 1 /2 कप
- ऑलिव ऑयल - 2 चम्मच
- नींबू का रस - 1 /2 चम्मच
- केला -1
इसे जरूर पढ़ें:DIY: केले से बने इन होममेड हेयर पैक्स से दूर करें बालों के स्प्लिटएंडस की समस्या
बनाने का तरीका
- सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें।
- तैयार पेस्ट को एक बाउल में शिफ्ट करें।
- हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- हेयर मास्क इस्तेमाल करने से पहले बालों को शैम्पू करके सूखा लें।
- बालों को बराबर भागों में विभाजित करें।
- किसी ब्रश या अंगुलियों की सहायता से हेयर मास्क पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
- इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- बालों को शॉवर कैप से ढक लें।
- कम से कम 20 मिनट तक मास्क लगाए रखें और फिर बालों को हलके गुनगुने पानी से धो लें।
- बालों के सूखने के बाद ऑयलिंग करें और अगले दिन बालों को शैम्पू करें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करने से एक महीने में ही परिणाम नज़र आने लगेंगे।
इसे जरूर पढ़ें:इन 4 नेचुरल चीज़ों से बढ़ते हैं बाल और कम होता है डैमेज, जानें एक्सपर्ट की राय
हेयर मास्क के फायदे

- यह हेयर मास्क बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है।
- यह एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है।
- बेसन के साथ मिश्रित दही बालों को सूखा बनाये बिना मजबूत बनाने में मदद करता है।
- ऑलिव ऑयल बालों को पोषण प्रदान करता है।
- बालों को हाइड्रेट करता है और स्प्लिट एंडस की समस्या दूर करता है।
- नींबू स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है और डैंड्रफ को रोकता है।
- केला ड्राई बालों की ड्राईनेस को कम करने और नमी को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- सभी सामग्रियों का संयोजन बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाकर बालों की खूबसूरती बढ़ाता है।
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना पूरी तरह से प्राकृतिक है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पैच टेस्ट जरूर करें या फिर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik and pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
