ज्यादातर लोगों को लगता है कि एड़िया केवल सर्दियों में ही फटती हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। किसी भी मौसम में एड़िया फट सकती हैं। इसके कई कारण होते हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फटी एड़ियों में दर्द ज्यादा होता है। इसलिए पैरों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं यह सोचती हैं कि पैर दिखते नहीं हैं तो भला क्या ही इन पर ध्यान देना। लेकिन यही से शुरुआत होती है एड़ियां फटने की।
पहले छोटे-छोटे क्रैक्स पड़ने लगते हैं। फिर इनमें गड्डे पड़ने लगते हैं। इसके कारण कई बार महिलाएं शर्मिंदा भी होती हैं और फुटवियर्स पहनना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि पैरों में दर्द होने लगता है। धीरे-धीरे यह समस्या बढ़ जाती है, जिससे ढंग से चला भी नहीं जाता है। अक्सर महिलाएं फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाली क्रीम और मास्क का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसी दो चीजों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आपकी फटी एड़ियां एकदम मुलायम हो जाएंगी।
एलोवेरा जेल से मिलेगा फायदा

फटी एड़ियों के लिए एलोवेरा जेल काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका रोजाना इस्तेमाल कर आप इस समस्या को कम कर सकती हैं। इसमें हीलिंग गुण पाए जाते हैं। साथ ही स्किन हाइड्रेट रहती है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखता है। कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है,जो फटी एड़ियों को रिपेयर करने के लिए फायदेमंद है।
आवश्यक सामग्री
- हल्का गर्म पानी
- एलोवेरा जेल
- तौलिया
- सॉक्स
क्या करें-
- सबसे पहले बाल्टी में पानी को गर्म करने के लिए रख दें। इसे उबाले नहीं, बस हल्का गर्म करें।
- अगर आपकी एड़ियां ज्यादा फटी हुई हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपने पैरों को धो लें।
- इससे पैरों में जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
- अब गर्म पानी में पैर डालकर कम से कम 15-20 मिनट तक बैठें।
- इसके बाद अपने पैरों को साफ तौलिया से पोंछें।
- अब जब पैर सूख जाएं तब एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाएं।
- मार्केट में आपको आसानी से एलोवेरा जेल मिल जाएगा। या आप चाहें तो घर पर भी इसे बना सकती हैं।
- अब रातभर सॉक्स पहन कर रखें। अगर आपको सॉक्स पहनना पसंद नहीं है तो फटी एड़ियों को किसी भी चीज से अच्छे से कवर करें।
- एलोवेरा के रोजाना इस्तेमाल से आप पाएंगी कि एड़ियां एकदम मुलायम हो गई हैं।
शिया बटर
शिया बटर में विटामिन्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। इसलिए ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग किया जाता है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसके कारण यह क्रैक्ड हील्स की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार साबित हो सकता है। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- शिया बटर
क्या करें-
- सबसे पहले अपने पैरों को अच्छे से धो लें।
- इसके बाद पैरों को तौलिए की मदद से साफ कर लें।
- अब फटी एड़ियों पर शुद्ध शिया बटर लगाएं।
- बटर लगाकर थोड़ी देर पैरों की मालिश करें।
- फिर पैरों को सॉक्स से कवर कर लें।
- ऐसा रोजाना करें और आपको कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों