Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:02 AM IST

Cracked Heels Care: रात में सोने से पहले पैरों में लगाएं मेरी दादी का बताया ये 1 तेल, फटी एड़ियां हो जाएंगी सॉफ्ट

गर्मी हो या सर्दियां, फटी एड़ियों की समस्या कई लोगों को परेशान करती ही है। ऐसे में लोग महंगी क्रीम और फुट केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद 1 नॉर्मल सी चीज से फटी एड़‍ियों से छुटकारा पा सकती हैं। हम आपको उस एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-19, 19:00 IST
cracked heels care

गर्मी हो या सर्दी, कुछ लोगों में एड़ियों के फटने की समस्या लगातार बनी रहती है। धूल, मिट्टी, गंदगी और पैरों की सही देखभाल न करने से हमारी एड़ियां ड्राई और फटी हुई नजर आने लगती हैं। कई बार तो इतनी ज्यादा फट जाती हैं कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। दर्द से बुरा हाल होने लगता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, इसके बावजूद कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में हम आपको मेरी दादी का बताया हुआ एक असरदार नुस्खा बता रहे हैं जिससे फटी एड़ियां एकदम सॉफ्ट हो जाएंगी। आइए जानते हैं-

cracked heels care (1)

क्या है ये 1 चीज?

हम आपको जिस एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं वो नारियल का तेल है। आपको बता दें कि नारियल के तेल का इस्तेमाल सदियों से फटी एड़ियों से राहत पाने में किया जा रहा है। ये न केवल फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाता है बल्कि उन्हें मॉइश्चराइज भी करता है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो फटी एड़ियां एकदम सॉफ्ट हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: स‍िर्फ 5 स्‍टेप्स में घर पर करें पेड‍िक्‍योर, फटी एड़ियों और कालेपन से म‍िलेगा छुटकारा

रात में लगाएं पैरों में ये तेल

रात में हम इसीलिए इस तेल का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि पैरों को इसी समय आराम मिलता है और धूल-मिट्टी के संपर्क में भी हम नहीं आते हैं। ऐसे में नारियल का तेल हमारे पैरों में ज्यादा समय तक लगा रहता है।

यह भी पढ़ें- Homemade Remedy For Cracked Heels: फटी एड़ियों से परेशान? इस देसी नुस्खे से 1 दिन में दिख सकता है फर्क

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
  • अब तौलिये से पैरों को अच्छी तरह सुखा लें।
  • इसके बाद थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर पैरों में लगाएं।
  • थोड़ी देर तक मसाज करें।
  • इसके बाद आप कॉटन के मोजे पहन लें।
  • इससे तेल ज्यादा देर तक एड़ियों पर लगा रहेगा।

cracked heels care (2)

क्या हैं इसके फायदे?

  • पैरों की ड्राईनेस कम होगी
  • एड़ियां ज्यादा सॉफ्ट बनेंगी
  • स्किन फटी हुई कम नजर आएगी

यह भी पढ़ें- फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्‍ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

अगर आपके एड़ियों से खून निकल रहा हो या सूजन आया हुआ है और बहुत तेज दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  • रात में ही इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
  • तेल लगाने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धो लें।
  • फटी हुई स्‍क‍िन काे खींचें नहीं।

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: पैरों की गंदगी और डेड स्किन हटाने का आसान तरीका, घर पर इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल

तो अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं तो हमने आपको इससे छुटकारा पाने का एक आसान तरीका बताया है। इसे अपनाकर आप पैरों को मुलायम बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।