Homemade Remedy For Cracked Heels: फटी एड़ियों से परेशान? इस देसी नुस्खे से 1 दिन में दिख सकता है फर्क

फटी एड़ियों के कारण पैरों की खूबसूरती कम हो जाती है और क्रैक्‍स के कारण दर्द भी होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में बताई होममेड क्रीम को ट्राई कर सकती हैं। यह त्वचा को गहराई से पोषण देकर एड़ियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करती है, जिससे वे सॉफ्ट और हेल्‍दी बनती हैं।
Updated:- 2026-05-05, 13:08 IST
 cracked heels treatment with desi nuskha

अगर आपकी एड़ियां बार-बार फटती हैं और ठीक नहीं हो रही हैं, तो महंगी क्रीम लगाने से पहले यह आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं। यह होममेड क्रैक हील रिपेयर क्रीम त्वचा को गहराई से पोषण देती है और एड़ियों को नेचुरली हील कर सकती है। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि फटी एड़ियों की समस्या अक्सर ड्राई स्किन, गंदगी, लंबे समय तक खड़े रहने या सही देखभाल न करने के कारण होती है। ऐसे में सिर्फ ऊपर से क्रीम लगाने से कुछ समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन समस्या जड़ से खत्म नहीं होती। यह होममेड क्रीम स्किन की अंदरूनी परत तक पहुंचकर नमी बनाए रखती है, डेड स्किन को सॉफ्ट बनाती है और धीरे-धीरे दरारें भरती है।

इस नुस्‍खे की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें नेचुरल हैं, जिससे साइड इफेक्ट का खतरा भी कम होता है। साथ ही इसे लगाने से आपको एक ही बार में काफी असर दिख सकता है। इसलिए बेहतर रिजल्ट के लिए इसे अपनी नाइट स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और पैरों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से जानते हैं।

cracked heels home remedy

होममेड क्रैक हील रिपेयर क्रीम की सामग्री

  • तिल का तेल- 2 बड़े चम्‍मच
  • नीम का तेल- 2/3 बड़ा चम्‍मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्‍मच
  • हल्‍दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्‍मच
  • चंदन पाउडर- 1/2 छोटा चम्‍मच
  • नीम पाउडर- 1/2 छोटा चम्‍मच

होममेड क्रैक हील रिपेयर क्रीम इस्‍तेमाल करने का तरीका

  • सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को फटी एड़ियों पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से मसाज करें।
  • रातभर के लिए छोड़ दें।
  • अच्‍छे रिजल्ट के लिए मोजे पहन लें।

cracked heels treatment

होममेड क्रैक हील रिपेयर क्रीम के फायदे

  • यह क्रीम त्वचा की अंदरूनी परत तक नमी पहुंचाकर ड्राईनेस को कम करती है, जिससे एड़ियां मुलायम और स्मूथ बनती हैं।
  • नियमित इस्तेमाल से एड़ियों की दरारें धीरे-धीरे भरने लगती हैं और स्किन का नेचुरल हीलिंग प्रोसेस तेज होता है।
  • इसमें मौजूद नेचुरल तत्व त्वचा की इरिटेशन, रेडनेस और जलन को कम कर सकते हैं।
  • इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखते हैं और फटी एड़ियों में इंफेक्‍शन होने से बचाते हैं।
  • डेड स्किन को सॉफ्ट करके इसे आसानी से हटाती है।
  • एड़ियों का खुरदरापन और कालापन कम करती है।
  • पैरों की त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाती है।

यह भी पढ़ें- बस 1 आलू से ठीक हो सकती हैं फटी एड़ियां, 10 दिनों तक इस तरह करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- Cracked Heels Treatment: मूंगफली के छ‍िलकों से बनाएं Foot Cream, फटी एड़ियां बन जाएंगी मखमल जैसी कोमल

रोज इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में एड़ियां सॉफ्ट, स्मूथ और हेल्दी दिखने लगती हैं, लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।