Pedicure At Home: पैरों की गंदगी और डेड स्किन हटाने का आसान तरीका, घर पर इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल

चमकदार त्वचा पाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप हमेशा पार्लर जाते हैं, ताकि आप पेडिक्योर करा सके। पेडिक्योर करवाने से पैर साफ नजर आते हैं। हर बार पार्लर जाया जाए ऐसा जरूरी नहीं होता है। ऐसे में हम सभी कोशिश करते हैं कि घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करके अपने पैरों को साफ कर सके। इसके लिए आप भी किचन में रखी हल्दी और नींबू का इस्तेमाल करके पैरों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। आइए इसका इस्तेमाल करके कैसे करें पेडिक्योर सारी चीजों आर्टिकल में जानते हैं।
पेडिक्योर करवाना क्यों होता है जरूरी?
अक्सर हम अपने चेहरे और हाथों का तो पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन दिनभर हमारा बोझ उठाने वाले पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। पेडिक्योर कराना केवल नाखूनों को पॉलिश करना नहीं, बल्कि पैरों की गहरी सफाई और इंफेक्शन से बचाना होता है। इसलिए इसे करवाना जरूरी होता है। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए, ताकि आपके पैर अच्छे नजर आए। आप इसे घर पर हफ्ते में 2 बार जरूर करें।
पेडिक्योर करने के लिए क्या चीजें जरूरी होती है?
- पेडिक्योर करने के लिए आपको 1 चम्मच हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
- एक आधा कटा हुआ नींबू भी चाहिए होगा और थोड़ा सा शैंपू।
- पानी और स्क्रब की जरूरत पड़ेगी।
कैसे करें घर पर पेडिक्योर?
- इसके लिए आपको एक कटा हुआ नींबू लेने है।
- इसमें आपको हल्दी को डालना है।
- फिर इसमें शैंपू को मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको इसे अपने पैरों पर रब करना है।
- थोड़ी देर इसे लगा रहने दें। इसके बाद पैरों को पानी से साफ कर लें। इसका इस्तेमाल करने से आपके पैर साफ नजर आएंगे।
- साथ ही आपको पार्लर जाकर डेड स्किन या पैरों की टैनिंग को दूर करवाने के लिए पेडिक्योर करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- घर पर पेडिक्योर करने का आसान तरीका इस वीडियो को देखकर सीखें
इस तरह से आप अपने घर पर पेडिक्योर आसानी से कर सकती हैं और पैरों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाकर पैरों की डेड स्किन या टैनिंग को दूर करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो इसके लिए एक बार एक्सपर्ट राय ले सकती हैं, ताकि स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम न हो।

यह भी पढ़ें- बच जाएंगे पार्लर के पैसे और समय, घर पर पानी में इन 3 चीजों को मिलाकर करें पेडिक्योर
नोट: पैरों की स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।