आजकल बालों को कलर करने का ट्रेंड है। वह भी बिल्कुल अनयुज़अल कलर्स महिलाएं ट्राय कर रही हैं। कोई बालों को रेड कलर कर रहा है तो कोई बालों में इंडिगो कलर करा रहा है। यह कलर ट्रेंड बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस से शुरू हुए हैं जो अब कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ ऑफिस में काम करने वाली महिलाएं भी ट्राय कर रही हैँ।
इसके लिए महंगे-महंगे सैलून के चक्कर लगाए जा रहे हैं और हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैँ। खूबसूरती के चक्कर में हजारों रुपये केवल सैलून में देना लोगों को अखरता भी नहीं है। शायद लोगों के पास पैसे ज्यादा हों। तो पैसों पर बात नहीं करते हैं। लेकिन इन कलर्स का असर बालों और स्कैल्प पर पड़ता है जिसके कारण कुछ समय के बाद बाल झड़ने लगते हैं और कई लोगों के बाल खराब भी हो जाते हैं और फिर शुरू होते हैं अस्पताल के चक्कर लगने, जहां सारे पैसे खर्च हो जाते हैं।
तो अगर इन पैसों को खर्च करने से बचाना है और बालों को कलर भी करने का मन है तो मन मसोसकर बैठने के बजाय हेयर एक्सपर्ट अमाना वहाब द्वारा बताए गए ये घरेलू टिप्स ट्राय करें। इन घरेलू टिप्स से आप घर बैठे अपने बालों को रेड व इंडिगो रंग दे सकती हैँ।
बालों को रेड या रेडिश ब्राउन करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करें। बालों में यह कलर करने के लिए पुराने समय से मेहंदी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इससे बाल पूरी तरह से रेड हो जाते हैं और सिल्की भी बन जाते हैँ।
अब इस घोल को बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें। बाल रेड हो जाएंगे। अगर ज्यादा रेड करने हैं तो सप्ताह में एक-एक दिन छोड़कर तीन दिन इस घोल को बालों में लगाएं। बाल पूरे रेड हो जाएंगे। (Read More: टॉप 5 फैंसी पिन जो आपके हेयरस्टाइल को बनाएंगी स्टाइलिश)
बालों को ब्लू-ब्लैक कलर करने के लिए नैचुरल हेयर डाई इंडिगो का इस्तेमाल करें। अपने बालों की लंबाई और मोटाई के हिसाब से इसका घोल तैयार कर यूज़ कर सकती हैं। यह बिल्कुल नैचुरल होते हैं और इनसे बालों पर किसी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
बालों के जिन हिस्सों को आप ब्लू कलर करने चाहते हैं उन हिस्सो पर ये पेस्ट लगाएं। तीस मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर इसे धो लें। अगले दिन बालों का कलर ब्लू हो जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।