गर्म तवे पर नारियल का तेल और कपूर डालकर बनाएं पेस्ट...एक्सपर्ट से जानें स्किन को कैसे मिलेगा फायदा
-1759316239627.webp)
नारियल का तेल स्किन के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं कपूर भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है, लेकिन यदि आप कपूर और नारियल का तेल दोनों को मिलाकर स्किन पर लगाते हैं तो इससे त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्किन पर नारियल का तेल और कपूर को लगाने के क्या फायदे हैं और ये कैसे लगाया जा सकता है। इसके लिए हमने सिकंदराबाद के आयुर्वेदाचार्य व वैध डॉक्टर ललित वर्मा से भी बात की है। जानते हैं आगे...
कैसे लगाएं कपूर और कोकोनट का तेल?
जैसा कि हमने ऊपर भी बताया कि नारियल और कपूर का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर त्वचा की समस्याओं जैसे कि मुहांसे, दाग-धब्बे, और त्वचा की सूजन को कम करने में। यहां कुछ तरीके हैं, जिनसे आप स्किन पर नारियल और कपूर का पेस्ट लगा सकती हैं-
- पहला तरीका - सबसे पहले आप तवे पर 2 चम्मच नारियल का तेल डालें। अब जब वह अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस को बंद करके उसमें आप कपूर के पाउडर को डालें। अब बने मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वे एक गाढ़ा पेस्ट न बना जाए। अब उसे ठंडा करके अपनी स्किन पर और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
- दूसरा तरीका - नारियल का तेल और कपूर का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप नारियल के तेल में कपूर के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं और फिर 15 से 20 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - परफ्यूम लगाते वक्त महिलाएं न करें ये 5 गलतियां, खुलजी-स्किन एलर्जी समेत होंगी कई परेशानियां
कोकोनट ऑयल और कपूर लगाने के फायदे?
- नारियल का तेल त्वचा को न केवल पोषण देता है बल्कि स्किन को नरम और चिकना बी बनाता है।
- बता दें कि कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
- मुंहासे और दाग-धब्बे कम करने में भी ये बेहद उपयोगी है। बता दें कि ये मिश्रण मुंहासे और दाग-धब्बे को कम करने में मदद करता है।
- कपूर की ठंडक त्वचा को शांत करती है और इसे आराम देती है।
- ये मिश्रण त्वचा की रंगत में भी सुधार आ करता है।
- यदि आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट करना चाहती हैं तो नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसे मुलायम बनाता है।
- नारियल का तेल और कपूर का पेस्ट त्वचा की समस्याओं जैसे- एक्जिमा, सोरायसिस, त्वचा की सूजन आदि को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - पिंक-पिंक लिप्स...चुकंदर और एलोवेरा से इन दो तरीकों से बनाएं Lip Balm, जानें पूरी विधि
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।