herzindagi
Makeup ideas for bridesmaid m

बेस्टी की शादी में आपसे नहीं हटेगी किसी की नजर, अपनाएं ये स्टनिंग ब्राइड्समेड मेकअप टिप्स

<span style="font-size: 10px;">बेस्टी की शादी में एलीगेंट और फ्लॉलेस लुक के लिए हमारे पास आपके लिए बेस्ट मेकअप आइडियाज हैं।</span> <div>&nbsp;</div> <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-04-07, 14:42 IST

बेस्टी की शादी को लेकर ब्राइड्समेड काफी एक्साइटेड रहती हैं। इसके लिए कई महीने पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती है। आउटफिट से लेकर फुटवियर सबकी शॉपिंग हो जाती है, लेकिन समर वेडिंग सीजन में महिलाएं सबसे ज्यादा मेकअप को लेकर परेशान रहती हैं। दोस्त की शादी में उन्हें सबसे अलग और खूबसूरत दिखना होता है। ऐसे खास मौके पर मेकअप की जरा सी गलती पूरा लुक खराब कर सकती है, लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। हमारे पास आपके लिए बेस्ट मेकअप आइडियाज हैं, जो शादी के दिन आपको सबसे खूबसूरत ब्राइड्समेड बनाएंगे।

गोल्ड मेकअप लुक

Bridesmaid makeup tips in hindi

समर वेडिंग में फ्लॉलेस लुक के लिए आप करीना कपूर के इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं। बेबो का ये लुक बेस्टी की शादी में रॉक करने के लिए एकदम परफेक्ट है। मेकअप की शुरुआत करने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। गर्मियों की शादी में वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं गोल्ड मेकअप लुक के स्टेप बाय स्टेप गाइड।

  • चेहरे को अच्छे से क्लीन करके मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • चेहरे पर स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं और उसे अच्छे से ब्लेंड करें।
  • डार्क सर्कल छिपाने के लिए कंसीलर को लगाएं और ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें।
  • आंखों को डिफाइन करने के लिए गोल्डन शिमर आईशैडो लगाएं।
  • इसके बाद लाइनर या काजल लगाकर स्मोकी लुक दें।
  • सन किस्ड लुक के लिए चेहरे पर ब्रॉन्ज करें।
  • नोज ब्रिज और चीकबोन्स पर हाइलाइट लगाएं।
  • न्यूड लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप फिनिश करें।

टिप्सः करीना कपूर की तरह आप मेसी बन हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःपरफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन टिप्स और ट्रिक्स का रखें ध्यान

ग्लॉसी मेकअप लुक

Makeup ideas for bridesmaid

बेस्टी की शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप इन मेकअप को फॉलो कर सकती हैं। समर वेडिंग के लिए ग्लॉसी मेकअप काफी अच्छा माना जाता है। इस लुक की सबसे खास बात है कि इससे आपको नेचुरल लुक मिलेगा। शनाया कपूर के इस लुक को इन स्टेप की मदद से करें रिक्रिएट।

  • चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करें।
  • अब चेहरे पर सीरम लगाकर चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें।
  • 10 मिनट बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं और उसे अच्छे से ब्लेंड करें।
  • डार्क सर्कल और चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं और उसे ब्लेंड करें।
  • आंखों पर शिमरी गोल्डन आईशैडो लगाएं।
  • लाइनर और मस्कारा लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें।
  • चीकबोन्स, नोज ब्रिज और लिप्स पर हाइलाइटर लगाएं।
  • नेचुरल लुक के लिए सॉफ्ट पिंक ब्लश लगाएं।
  • लाइट शेड की लिप ग्लॉस लगाकर अपना मेकअप पूरा करें।

टिप्सः शनाया कपूर के मेकअप लुक के साथ-साथ आप उनके हेयरस्टाइल और आउटफिट से भी आइडिया लें सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःमिनटों में चेहरे पर आएगा ग्लो, अगर जान लेंगी ये बेसिक मेकअप टिप्स

फ्लॉलेस मेकअप लुक

Bridesmaid makeup tips in hindi ()

बेस्टी की शादी में फ्लॉलेस लुक के लिए आप अनन्या पांडे के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। यह मेकअप काफी क्विक और इजी है। अनन्या पांडे के इस लुक इन स्टेप की मदद से करें रिक्रिएट।

  • मेकअप से पहले चेहरे को क्लीन करें।
  • मॉइश्चराइजर और फेस सीरम लगाएं।
  • फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
  • आई मेकअप के लिए कॉपर और ब्राउन कलर का आईशैडो लें।
  • आंखों के आउटर कॉर्नर पर सटल ब्राउन शेड और इनर कॉर्नर पर कॉपर शेड लगाएं।
  • लाइनर और मस्कारा लगाएं।
  • चेहरे के हाई पॉइंट्स पर हाइलाइटर लगाएं।
  • लाइट ग्लॉस लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट करें।

नो मेकअप लुक

Bridesmaid makeup tips in hindi ()

समर वेडिंग में एलीगेंट लुक के लिए नो मेकअप लुक काफी बेहतर माना जाता है। इससे आपको अट्रैक्टिव फील होगा। जाह्नवी कपूर के इस सटल मेकअप को इन इजी स्टेप में करें रिक्रिएट

  • फ्लॉलेस बेस से मेकअप की शुरुआत की करें।
  • बेस लगाने के बाद चीकबोन्स, जॉलाइन और फोरहेड पर कंटूर करें।
  • आंखों पर ब्राउन शेड का इस्तेमाल करें।
  • लाइनर और मस्कारा लगाएं।
  • आप नकली लैशेज का भी यूज कर सकती हैं।
  • चेहरे के हाई पॉइंट्स पर हाइलाइटर लगाकर उसे ब्लेंड करें।
  • लाइट पिंक ग्लॉस लिपस्टिक लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें।

यह सभी मेकअप लुक बिल्कुल आसान और फास्ट है। इन लुक को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।