Wed Sep 16, 2026 | Updated 04:39 AM IST

दुल्‍हन के हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ऐसे करें मैनीक्योर और नेल आर्ट

अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मैनीक्योर और नेल आर्ट के लिए शहनाज के बताए टिप्स को फॉलो करें। 
Updated:- 2021-09-15, 16:17 IST
bridal manicure and nail art trends by shahnaz

शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए हफ्तों पहले से ही देखभाल करनी पड़ती है। जबकि नियमित मैनीक्योर और पेडीक्योर हाथों और पैरों को अच्छी कंडीशन में रखने में मदद करते हैं, शादी से एक दिन पहले प्री-ब्राइडल मैनीक्योर और पेडीक्योर किया जा सकता है। कुछ होने वाली दुल्‍हन इसे मेहंदी सेरेमनी से पहले करना पसंद करते हैं।

नेल आर्ट का ट्रेंड

नेल आर्ट आजकल काफी स्‍पेशल हो गया है। अतीत में, नेल आर्ट के सरल तरीकों को फॉलो किया जाता था, लेकिन अब यह एक अत्यधिक क्रिएटिव क्षेत्र है जिसमें आर्टिफिशियल नेल्‍स भी शामिल हैं। नेल डिजाइन के हिस्से के रूप में, कुछ समय के लिए ग्रीन, ब्‍लू या बैंगनी जैसे असामान्य रंगों में नेल पॉलिश लगाई जाती है। या, प्रत्येक नेल्‍स के लिए अलग-अलग रंगों का इस्‍तेमाल किया जाता है।

manicure and nail art trends

एक और ऐसा ट्रेंड है जिसमें प्रत्येक नाखून पर तीन अलग-अलग रंगों की पतली स्‍ट्रिप्‍स का इस्‍तेमाल करना है। शादी के लिए, सोने या चांदी के वार्निश का इस्तेमाल किया जा सकता है और नेल्‍स पर चमकते सितारे चिपकाए जा सकते हैं। अब यह एक संपूर्ण क्षेत्र है जिसमें रचनात्मकता का सदुपयोग किया जा सकता है। नेल्‍स से आप फैशन स्टेटमेंट बना सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up

नेल्‍स की पॉलिशिंग और पेंटिंग की कई तकनीकों का उपयोग किया जाता है, साथ ही साथ नेल पियर्सिंग भी की जाती है, जो कि एक हालिया चलन है, जहां नेल्‍स को भी गहनों से सजाया जाता है। यह फिर से किसी की क्रिएटिविटी और यहां तक कि पर्सनैलिटी को व्यक्त करने का एक तरीका है।

तथ्य यह है कि यह दर्द रहित है अधिक से अधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करता है। ऐक्रेलिक नेल्‍स और नेल जैल्‍स भी बहुत फेमस हो गए हैं, क्योंकि वे कलर और नेल आर्ट के मामले में व्यापक अवसर प्रदान करते हैं। वे उपयोग करने के लिए भी सुविधाजनक हैं, खासकर यदि आपके नेल्‍स आसानी से टूट जाते हैं। वास्तव में, वे विशेष अवसरों के लिए अच्‍छा होता है।

फ्रेंच मैनीक्योर

bridal manicure

फ्रेंच मैनीक्योर भी दुल्हनों के बीच फेमस है। ऐक्रेलिक में फाल्‍स टिप्‍स करवाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल नेल्‍स स्टाइलिस्ट के पास जाना चाहिए। या, आप घर पर भी फ्रेंच मैनीक्योर कर सकती हैं। स्टाइल करने के लिए आप नेल्‍स को स्क्वायर शेप या यदि आप चाहें, तो आप नेल्‍स को नॉर्मल ओवल शेप दे सकती हैं।

फ्रेंच मैनीक्योर करने का तरीका

  • फ्रेंच मैनीक्योर को आजमाने के लिए आपके नेल्‍स काफी लंबे होने चाहिए।
  • सबसे पहले, पॉलिश रिमूवर में भीगी हुई कॉटन का उपयोग करके, पुरानी नेल पॉलिश को साफ कर लें।
  • फिर हाथों को गर्म पानी में भिगो दें, जैसा कि किसी भी मैनीक्योर के लिए किया जाता है।
  • क्यूटिकल्स को पीछे धकेलें।
  • अगर आप नेल्‍स को स्क्वायर शेप में रखना चाहती हैं, तो नेल क्लिपर या कैंची से नेल्‍स को समान रूप से और सीधे काट लें।
  • अगर आप गोल किनारों वाले नेल्‍स चाहती हैं तो किनारों को गोल करने के लिए एमरी बोर्ड का इस्‍तेमाल करें, केवल एक दिशा में फाइलिंग करें।
  • क्रीम लगाएं और इसे हाथों और उंगलियों की त्वचा, विशेष रूप से क्यूटिकल्स पर मालिश करें। एक सॉफ्ट तौलिये से पोंछ लें।
  • अब, सिर्फ नेल की टिप को सफेद नेल पॉलिश से पेंट करें। इसे सीधा लगाएं।

bridal manicure tips

  • यदि आप स्क्वायर लुक चाहती हैं, तो केवल टिप के पार पेंटिंग ही काम आएगी। यदि आपके पास अधिक गोल किनारे हैं, तो आपको शेप को फॉलो करना होगा।
  • नेल्‍स के नीचे के हिस्से पर सफेद कलर करने की कोशिश करें। यह टिप पर अधिक फोकस करने में मदद करेगा।
  • नेल पॉलिश को सूखने दें और नेल्‍स के सिरों पर दूसरा कोट लगाएं।
  • फिर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश या बहुत हल्के पिंक कलर का इस्‍तेमाल करके पूरे नेल्‍स को पेंट करें।
  • इसे सूखने दें और दूसरा कोट पेंट करें।
  • हर कोट के सूख जाने के बाद, आप पूरे नाखून पर एक टॉपकोट के रूप में एक कलरलेस, ट्रांसपेरेंट पॉलिश का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
  • यह मैनीक्योर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • मैनीक्योर के अंत में आप क्लिर टॉपकोट पेंट कर सकती हैं।

bridal manicure and nail art trends by shahnaz tips

फ्रेंच मैनीक्योर पर भी जेल डिजाइन और नेल आर्ट किया जा सकता है। डायमंड, बीड्स, सेक्विन, ग्लिटर, टैटू, स्टोन सभी नेल आर्ट का हिस्सा बन गए हैं।

(शहनाज हुसैन भारत की फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स में से एक हैं। इतना ही नहीं, वह 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्‍ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्‍हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

इसे जरूर पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक

अगर आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी शहनाज हुसैन की ब्‍यूटी टिप्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।