हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप मैनीक्योर तो करवाती ही होंगी। मगर कौन-सा मैनीक्योर करवा रही हैं, पता करती हैं? आमतौर पर बेसिक या फ्रेंच मैनीक्योर ही महिलाएं ज्यादा करवाती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कई तरह के मैनीक्योर किए जाते हैं, जो आपके हाथों पर अलग-अलग तरह से खूबसूरत एलिमेंट जोड़ते हैं। अगर आपको भी अपने प्रयोग करने का मन हो, तो इन मैनीक्योर सर्विस को चुन सकती हैं।
अमेरिकन मैनीक्योर
यह फ्रेंच मैनीक्योर जैसा ही होता है, लेकिन इसमें बिल्कुल थोड़ा सा अंतर है। इससे आपके नाखूनों को ज्यादा ब्लेंडेड और नेचुरल लुक मिलता है। वहीं, इस मैनीक्योर में आपके नाखूनों को अलग आकार देते हैं। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा हो सकता है, जो लग्जरी स्टाइल में एकदम न्यूट्रल लुक पसंद करती हैं।
कैसा होता है रिजल्ट?
आपके नाखूनों को साफ और ट्रिम करने के बाद, उन्हें राउंड शेप दी जाती है( फ्रेंच मैनीक्योर में नाखूनों को स्क्वायर शेप देते हैं)। बेस कोट लगाने के बाद, आपके नाखूनों पर ऑफ व्हाइट शेड्स लगाते हैं। कुछ-कुछ सैलून में एयरब्रश की मदद से नाखूनों पर पॉलिश लगाई जाती है। न्यूट्रल शेड की वजह ही यह एक क्लासी लुक देता है।
मिरर मैनीक्योर
आपने सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं को सुंदर-सुंदर मैटेलिक नेल पेंट के साथ देखा होगा। उसी को मिरर मैनीक्योर कहते हैं। यह ट्रेंड बीते कुछ समय से बहुत चलन में है। अगर आपको चमक-धमक बहुत पसंद है, तो आप इस मैनीक्योर को ट्राई कर सकती हैं। इसमें पहले बेसिक मैनीक्योर स्टेप्स फॉलो किए जाते हैं और फिर मिरर लुक दिया जाता है।
कैसा होता है रिजल्ट?
बेसिक स्टेप्स के बाद, आपके नाखूनों पर ब्लैक या फिर किसी डार्क नेल कलर का थिक कोट लगाया जाता है। उसके बाद उसे सुखाया जाता है और ब्रश की मदद से क्रोम पिगमेंट को नाखूनों से हटा दिया जाता है,ताकि मिरर इफेक्ट आ सके। उसके बाद एक बार फिर से थिन कोट लगाकर सूखाया जाता है और आपको मिलता है सुंदर बोल्ड मैटेलिक मिरर लुक।
शेलैक मैनीक्योर
क्या आप उन महिलाओं में से हैं, जो अपने नाखूनों का ध्यान नहीं रख पाती हैं? क्या आपको नेल पेंट्स लगाते लंबा समय हो जाता है, तो फिर यह मैनीक्योर आपके लिए ही है। यह जेल और रेगुलर नेल पॉलिश को लगाकर किया जाता है। लंबे समय तक चलता है और जल्दी खराब भी नहीं होता है।
कैसा होता है रिजल्ट?
बेसिक स्टेप्स के बाद, आपके नाखूनों पर शेलैक नेल पॉलिश के दो कोट लगाए जाते हैं। उन्हें ड्रायर से सुखाने के बाद फिर एक बार टॉप कोट लगता है। इससे आपके नाखून स्ट्रॉन्ग लगते हैं और यह मैनीक्योर कम से कम दो हफ्तों तक आराम से चलता है।
इसे भी पढ़ें :यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up
पैराफिन मैनीक्योर
अगर आपके हाथ रूखे और सूखे हैं, तो उनकी देखभाल के लिए पैराफिन मैनीक्योर सबसे अच्छा तरीका है। यह मैनीक्योर आपके हाथों के लिए एक विशेष स्पा ट्रीटमेंट की तरह है। इसमें तेलों और लोशन से हाथों को मसाज किया जाता है। मैनीक्योर के बाद आपको अपने हाथ एकदम कोमल लगेंगे।
कैसा होता है रिजल्ट?
आपके हाथों को पहले ऑयल्स और लोशन से मसाज किया जाता है। उसके बाद पिघलाए हुए पैराफिन वैक्स में आपकी हथेलियों को डुबोया जाता है। हाथों को निकालकर वैक्स को सुखाते हैं और फिर इस प्रक्रिया को 6-7 बार दोहराया जाता है। इस तरह आपके हाथों पर वैक्स की अच्छी परत चढ़ जाती है। आधे घंटे बाद, वैक्स को हटाकर फिर से मसाज किया जाता है और फिर बेसिक मैनीक्योर की प्रक्रिया की जाती है।
इसे भी पढ़ें :ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने से अच्छा है घर पर करें मैनीक्योर, इन 8 स्टेप्स को करें फॉलो
जेल मैनीक्योर
जेल मैनीक्योर लंबे समय तक चलता है। अगर आप अपने नाखूनों को कम खर्चे में स्टाइलिश लुक देना चाहें, तो यह मैनीक्योर आपके लिए अच्छा है। इसके लिए बस आपको एक अच्छा जेल नेल पॉलिश की जरूरत होती है और बार-बार मैनीक्योर सेशन के लिए पार्लर के चक्कर भी नहीं काटने होते हैं।
कैसा होता है रिजल्ट?
बेसिक मैनीक्योर स्टेप के बाद, पहले बेस कोट लगाया जाता है। इसके बाद स्पेशल जेल नेल पॉलिश के दो कोट लगाए जाते हैं। इन्हें यूवी लाइट में सुखाने के बाद आपको मिलते हैं, खूबसूरत और स्टाइलिश नेल्स, जिन्हें आप दोस्तों के बीच फ्लॉन्ट कर सकती हैं। जेल मैनीक्योर से आपके हाथों को कोई नुकसान भी नहीं होता है।
अब अगली बार पार्लर जाएं, तो इनमें से कोई मैनीक्योर चुन सकती हैं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर करने में हमारी मदद करें और इस तरह ब्यूटी ट्रेंड्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों