नवरात्रि गरबा लुक को बनाएं गॉर्जियस, जानिए डांडिया नाइट्स के लिए कौन से बोल्ड लिपस्टिक शेड्स हैं बेस्ट?

अगर आप भी गरबा नाइट्स में हैवी मेकअप के साथ परफेक्ट बोल्ड लिपस्टिक नहीं चुन पा रही हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बोल्ड लिपस्टिक शेड्स के बारे में, जो आपके चनिया-चोली और एथनिक आउटफिट्स पर सबसे ज्यादा जचेंगे।
Updated:- 2026-10-16, 16:06 IST
image

नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही चारों तरफ डांडिया की धुन गूंजने लगती है। हर लड़की गरबा नाइट में जाना पसंद करती है। वह अलग-अलग कलरफुल ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे लहंगे, एथनिक वियर या चनिया चोली पहनकर जाती है। ऐसे में कुछ महिलाएं भीड़ से अलग दिखने के लिए हैवी मेकअप के साथ बोल्ड लिपस्टिक भी लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय डांडिया नाइट लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हर शेड परफेक्ट नहीं हो सकता? आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके फेस्टिवल लुक को खास बनाने में कौन से सही और बोल्ड लिपस्टिक शेड्स काम आएंगे। आइए जानते हैं इस लेख में पूरी जानकारी।

डांडिया नाइट के लिए बेस्ट हैं ये 4 परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स 

अगर आप भी डांडिया नाइट में जा रही हैं और अपनी पसंदीदा लिपस्टिक शेड चुन रही हैं, तो रुकिए, आप कुछ बोल्ड और सही लिपस्टिक शेड्स ट्राई करके अपने पूरे लुक को क्लासी टच दे सकती हैं। लाल, मैरून या डार्क बेरी जैसे बोल्ड लिपस्टिक शेड्स आपके ट्रेडिशनल लुक में जान डाल देंगे।

1. क्लासिक रेड लिपस्टिक

गरबा नाइट में अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप क्लासिक रेड लिपस्टिक चुन सकती हैं। लाल रंग हर महिला के ऊपर खूब खिलता है। इस तरह की लिपस्टिक को आप चनिया चोली से लेकर किसी भी हैवी एथनिक वियर के साथ ट्राई कर सकती हैं। बोल्ड क्लासिक रेड लिपस्टिक आपके चेहरे की रंगत को बढ़ा देगी, लेकिन ध्यान रहे कि लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही रेड शेड चुनें।

31,600+ Red Lipstick Stock Photos and Royalty-Free Pictures - iStock

2. डीप मैरून और वाइन शेड्स

अगर आपको बोल्ड लिपस्टिक शेड्स बहुत पसंद हैं, तो आपके लिए डीप मैरून और वाइन शेड्स भी परफेक्ट हो सकते हैं। ये आपके गरबा नाइट लुक के लिए सबसे बेहतरीन शेड्स साबित हो सकते हैं। अगर आपका आउटफिट डार्क या पेस्टल शेड का है, तब तो आपको डीप मैरून या वाइन कलर की लिपस्टिक जरूर शामिल करनी चाहिए।

5,100+ Wine Lipstick Stock Photos and Royalty-Free Pictures - iStock

यह भी पढ़ें- लिपस्टिक का शेड करना है डार्क? लिप लाइनर से आजमाएं यह '3D शेडिंग' हैक

3. रिच प्लम और बेरी शेड्स

रिच प्लम और बेरी शेड्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो खासकर आपके गरबा लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना देंगे। अगर आप थोड़ा हटके और ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो प्लम या डार्क बेरी लिप शेड्स आप ही के लिए बने हैं। ये नाइट इवेंट्स के लिए सबसे परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं।

Buy Plum Berry Matte Lipstick for Dark Skin | Bold Purple Lip Color Long  Lasting | Purple Berry Shade #12 Online in India - Etsy

4. ब्राइट मैजेंटा पिंक

मैजेंटा पिंक लिपस्टिक भी आप अपने होठों पर लगाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह खासकर रात में होने वाले प्रोग्राम्स के दौरान लगाने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। इसे आप लाइट मेकअप के साथ लगाकर अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं, जिससे आप गरबा की रात सबसे अलग और आकर्षक नजर आएंगी।

Beautiful magenta lipstick on perfect lips 69547800 Stock Photo at Vecteezy

डांडिया नाइट में लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के टिप्स

डांस करने से लगातार पसीना आता है, जिससे लिपस्टिक हर थोड़ी देर में हल्की या गायब हो सकती है। इससे बचने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को स्क्रब करके डेड स्किन निकाल लें। उसके बाद हल्का लिप बाम लगाएं और इसे 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
  • जब लिप बाम हल्का सूख जाए, तब आप होंठों पर थोड़ा सा कंसीलर या फाउंडेशन लगा सकती हैं। यह आपके होठों के नेचुरल कलर को टोन करके लिपस्टिक का असली और सही कलर देता है।
  • इसके बाद लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं और होठों पर हल्का-हल्का शेड करें।
  • अब लिपस्टिक का पहला कोट लगाएं। इसके बाद एक टिशू पेपर को अपने होठों के बीच रखकर हल्का सा दबाएं, फिर ऊपर से लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

यह भी पढ़ें- लिप लाइनर और लिपस्टिक का सही कॉम्बिनेशन कैसे चुनें? जानें हर शेड के लिए बेस्ट मैच

निष्कर्ष:अगर आप भी हर बार गरबा नाइट में एक जैसा साधारण शेड लगाकर जा रही हैं, तो अब अपने लिपस्टिक शेड्स में थोड़ा बदलाव करें। आपके लिए ऊपर बताए गए ये बोल्ड और डार्क लिपस्टिक शेड्स सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें लगाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और डांडिया नाइट में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(Image credit: magnific/pinterest/riya)

FAQ
डांस करते समय मेकअप को बहने से कैसे रोकें?
मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ की सिकाई करें और अंत में अच्छा सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करने से मेकअप पसीने में भी नहीं बहता।
अगर लिपस्टिक लंबे समय तक रखनी हो तो क्या करें?
लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर थोड़ा लिप बाम लगाएं, फिर लिप लाइनर से आउटलाइन करके लिपस्टिक भरें और टिशू पेपर से एक बार डैब करके दूसरा कोट लगाएं।
क्या दिन और रात के गरबा मेकअप में कोई अंतर होना चाहिए?
जी हां, दिन के समय लाइट और फ्रेश मेकअप रखना चाहिए, जबकि रात की डांडिया नाइट्स में आप बोल्ड लिप्स और थोड़ा शिमरी आई मेकअप चुन सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।