लिपस्टिक का शेड करना है डार्क? लिप लाइनर से आजमाएं यह '3D शेडिंग' हैक
-1789122696092.webp)
शादी-ब्याह, तीज-त्योहार हो या फिर रोजाना ऑफिस जाना हो, महिलाएं मेकअप जरूर करती हैं। मेकअप में सबसे ज्यादा उन्हें लिपस्टिक का शौक होता है। हर महिला के पास एक न एक लिपस्टिक का शेड तो जरूर मिल ही जाएगा। अक्सर हम अपनी पसंदीदा न्यूड या लाइट कलर वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करना कम कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसा हम चाहते हैं, लाइट कलर होने की वजह से वह शेड वैसा उभार नहीं दे पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो परेशान होने के बजाय एक खास ट्रिक आजमा सकती हैं।
3D लिप शेडिंग हैक क्या है?
लाइट लिपस्टिक को एक तरफ रखने और नई डार्क लिपस्टिक पर पैसे खर्च करने के बजाय आप 3D लिप शेडिंग हैक से लिपस्टिक को डार्क और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप भी इस तकनीक को आजमाकर गहरे रंग के लिप लाइनर और लाइट लिपस्टिक के कॉम्बिनेशन से होंठों को बोल्ड बना सकती हैं। आइए जानते हैं लिप लाइनर से 3D शेडिंग करने के इस आसान तरीके के बारे में -
-1789123355795.webp)
3D लिप शेडिंग करने के स्टेप-बाय-स्टेप टिप्स
अगर आप भी अपने होंठों को बोल्ड और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो 3D लिप शेडिंग के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें -
1. डार्क लिप लाइनर से बनाएं परफेक्ट आउटलाइन
लिपस्टिक को बोल्ड और डार्क बनाए रखने के लिए सही शेड का लिप लाइनर चुनना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक से दो या तीन शेड गहरा लिप लाइनर चुनें। अब होंठों की बॉर्डर पर एक परफेक्ट आउटलाइन बनाएं। यह आउटलाइन आपके होंठों को सही शेप देने में मदद करती है और इससे लिपस्टिक बाहर फैलती भी नहीं है।
यह भी पढ़ें- होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक नहीं टिकती? लगाने से पहले अपनाएं यह 1 हैक
2. होंठ के कोनों पर करें शेडिंग
होंठों को बोल्ड और प्लंपी लुक देने के लिए आउटलाइन बनाने के बाद गहरे लिप लाइनर से होंठों के दोनों बाहरी कोनों के अंदरूनी हिस्से को थोड़ा शेड करते हुए भरें। इसके बाद निचले होंठ के बीच में एक-दो खड़ी लाइनें बनाएं। इस तरीके से आप होंठों को नेचुरल शैडो दे सकती हैं, जिससे लिपस्टिक का शेड लगाने पर लुक काफी गहरा और 3D जैसा दिखता है।
3. सेंटर में लगाएं पसंदीदा लाइट लिपस्टिक
होंठों को बोल्ड और खूबसूरत बनाने के लिए आउटलाइन और शेडिंग करने के बाद बीच में अपनी पसंदीदा लाइट कलर की लिपस्टिक लगा लें। ध्यान रहे कि लिपस्टिक को केवल होंठों के बीच वाले हिस्से पर ही लगाना है। अब आपका बोल्ड लिपस्टिक लुक रेडी है। बीच में लिपस्टिक को अच्छी तरह लगाएं और कोनों पर लगाते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें ताकि आउटलाइन खराब न हो।
-1789123448803.webp)
यह भी पढ़ें- Liquid Lipstick Tips: आपकी लिक्विड लिपस्टिक भी लगाने के बाद फटने लगती है? इन 4 आसान स्टेप्स को करें फॉलो
4. लिपस्टिक के बाद दें फिनिशिंग टच
3D शेडिंग को नेचुरल और सीमलेस दिखाने के लिए फिनिशिंग टच जरूर दें। इसके लिए आप लिप लाइनर और लिपस्टिक के बीच की लाइन को उंगली, लिप ब्रश या कॉटन बड की मदद से हल्के हाथों से आपस में ब्लेंड कर लें। इसके बाद आप चाहें, तो ऊपर से क्लियर या टिंटेड लिप ग्लॉस लगाकर होंठों को और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
निष्कर्ष: लिपस्टिक लगाना भला किसे पसंद नहीं होता! महिलाएं मेकअप करें या न करें, उनके पास पसंदीदा लिपस्टिक जरूर मिल जाती है। ऐसे में परफेक्ट लिपस्टिक लगाने और डार्क शेड पाने के लिए ऊपर बताया गया यह खास 3D शेडिंग हैक बहुत काम आ सकता है। यह सिंपल ब्यूटी ट्रिक आपके डेली लुक को मिनटों में गॉर्जियस और बोल्ड बना देगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(image credit: magnific)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।