Sun Sep 27, 2026 | Updated 03:46 PM IST

200 रुपये से कम में मिलेंगी ये 5 लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक्स, डस्‍की स्‍क‍िन टोन पर खूब जंचेंगी

अगर आपका स्‍क‍िन टोन सांवला है, तो हम आपके ल‍िए 5 लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक्स लेकर आए हैं। ये आपके लुक को न‍िखार देंगी। आइए देखते हैं-
Updated:- 2026-09-27, 14:53 IST
matte lipsticks for dusky skin tone

डस्की स्किन टोन वाली लड़क‍ियों को सबसे ज्‍यादा टेंशन रहती है क‍ि वह क‍िस तरह की ल‍िपस्‍ट‍िक लगाएं क‍ि उन पर वह खूब अच्‍छा लगे। ऐसे में सही शेड चुनना किसी टास्क से कम नहीं है। अगर आप भी अपनी सांवली रंगत के लिए पॉकेट-फ्रेंडली और लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक ढूंढ रही हैं, तो अब ज्यादा पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

सिर्फ 200 रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाली शानदार मैट लिपस्टिक्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। ये होंठों पर लंबे समय तक टिकती भी हैं और डस्की स्किन टोन पर स्टनिंग और गॉर्जियस भी नजर आती हैं। तो अब देर क‍िस बात की। आप बिना जेब ढीली किए अपने मेकअप कलेक्शन में इन्हें शामिल कर सकती हैं। हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

टेबल से समझें लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक्स के बारे में

यहां आपको लिपस्टिक ब्रांड्स, उनके रेट और प्लेटफार्मों की टेबल दी गई है, देखें-

ब्रांड नेम रेट प्‍लेटफॉर्म
Lakme 150 रुपये Myntra
Sugar Pop 197 रुपये Sugar Cosmetics/Myntra
Maybelline New York  152 रुपये Flipkart
MARS Colorbum 149 रुपये Flipkart
MARS Plush Velvet 175 रुपये Nykaa

कम बजट में खूबसूरत लुक देंगी 5 लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक्स

अगर आप चाहती हैं कि कम पैसे में अच्छे ब्रांड की मैट लिपस्टिक खरीद सकें, तो हम आपको नीचे कई ऑप्शंस दे रहे हैं।

लेक्मे

यह शेड एक खूबसूरत मॉव स्पाइस (Mauve Spice) पिंक टोन में आ रहा है, जो आपके होंठों को एकदम क्लासी लुक देगा। खास बात तो यह है कि ये डस्की स्किन टोन वालों पर भी खूब अच्छा लगेगा। इसे लेने की वजह यही है कि इसमें फ्रेंच रोज ऑयल (French Rose Oil) की खूबी है, जो होठों को मैट फिनिश देने के साथ-साथ सॉफ्ट भी रखती है। इसे आप ऑफिस, कॉलेज या किसी भी डेली वियर के लिए आसानी से लगा सकती हैं।

matte lipsticks for dusky skin tone (1)

कीमत: 150 रुपये
लॉन्ग-लास्टिंग स्टे: यह फुल कवरेज और लॉन्ग-लास्टिंग मैट फिनिश के साथ आती है, जो लंबे समय तक टिकी रहती है।

यह भी पढ़ें: ₹500 से कम में मिलेंगी ये 7 Liquid Lipsticks, बजट में पाएं ये खूबसूरत शेड्स

शुगर

यह एक बहुत ही खूबसूरत पिंक-टोन्ड शेड है, जो होंठों पर लगाते ही आपको प्यारा और अट्रैक्टिव लुक देगी। इसे खरीदने की वजह यह है कि यह क्रीमी मैट फिनिश देता है, बिल्कुल स्मज-प्रूफ और ट्रांसफर-प्रूफ है, जिसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

matte lipsticks for dusky skin tone (2)

कीमत: 197 रुपये
लॉन्ग-लास्टिंग स्टे: यह लिपस्टिक लॉन्ग-लास्टिंग है, जो बिना फैले या खराब हुए होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहेगी।

मेबेलिन न्यूयॉर्क

यह Touch of Spice शेड सांवली रंगत पर खूब जंचेगा। यह एक खूबसूरत रोजी-ब्राउन न्यूड टोन में आता है। इससे आपका चेहरा एकदम फ्रेश नजर आएगा। शिया बटर से भरपूर होने के कारण यह होंठों को ड्राई किए बिना क्रीमी मैट फिनिश देगा।

matte lipsticks for dusky skin tone (3)

कीमत: 152 रुपये
लॉन्ग-लास्टिंग स्टे: यह लिपस्टिक बिना होंठों की फाइन लाइन्स में सेट हुए या फैले दिनभर कंफर्टेबल स्टे देती है।

मार्स कलरबम

यह 07-Rusty Rome शेड एक खूबसूरत रस्टी ब्राउन कलर में आता है, जिसे होंठों पर लगाते ही आपको बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक मिलेगा। यह नॉन-स्टिकी लिक्विड फॉर्मूला के साथ एकदम परफेक्ट मैट फिनिश देगा, जो पूरी तरह स्मज-फ्री और वाटरप्रूफ है, जिससे इसे डेली वेयर में लगाया जा सकता है।

matte lipsticks for dusky skin tone (4)

कीमत: 149 रुपये
लॉन्ग-लास्टिंग स्टे: यह लिक्विड लिपस्टिक होंठों को बिना सुखाए दिनभर टिकी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Best Lipstick Shades for Dusky Girls: सांवली त्वचा पर खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये 'बोल्ड और न्यूड' शेड्स, चेहरा दिखेगा खिला-खिला और गॉर्जियस

5. मार्स प्लस वेलवेट

यह Volcanic Red शेड एक बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड रेड टोन में आता है, जो हर इंडियन स्किन टोन पर बहुत ही अच्छा लगता है। यह बहुत ही लाइटवेट है, होठों पर स्मूथली अप्लाई होती है और इसका पिगमेंटेशन बहुत हाई है, जिससे एक ही स्ट्रोक में आपको रिच वेलवेट मैट लुक मिल जाएगा।

matte lipsticks for dusky skin tone (5)

  • कीमत: 175 रुपये
  • लॉन्ग-लास्टिंग स्टे: यह लिपस्टिक होठों को बिना सुखाए या पैची किए घंटों तक कम्फर्टेबली टिकी रहती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Shutterstock/Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।