लिप लाइनर और लिपस्टिक का सही कॉम्बिनेशन कैसे चुनें? जानें हर शेड के लिए बेस्ट मैच

आजकल लिप लाइनर और लिपस्टिक के कॉम्बिनेशन का ट्रेंड काफी चल रहा है। महिलाएं लिप्स का शेप ज्यादा फोकस करने के लिए लिप लाइनर का यूज करने लगी हैं। हालांकि, इसका यूज केवल लाइनर के तौर पर नहीं किया जा रहा, लिप लाइनर को लगाते समय इसे होठों पर हल्का ब्लेंड कर दिया जाता है। इसके बाद ऊपर से ग्लॉसी या न्यूड लिपस्टिक लगाई जाती है। खास बात यह है कि इसमें लिप लाइनर पर भी फोकस होता है और ऐसा लगता है, जैसे होठों पर दो शेड वाली लिपस्टिक लगाई गई है। यह होठों पर नेचुरल और स्टाइलिश लगता है। हालांकि, लिप लाइनर लगाने के लिए आपको सही लिपस्टिक शेड चुनना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि लिपस्टिक के साथ सही लिप लाइनर शेड का चयन कैसे करें?
लिपस्टिक के शेड पर ध्यान दें
ज्यादातर महिलाएं लिपस्टिक शेड के हिसाब से ही लिप लाइनर का कलर भी चुनती हैं। हालांकि, आपको लिपस्टिक से एक शेड डार्क कलर का लिप लाइनर चुनना चाहिए। इससे होठों की आउटलाइन नेचुरल लगती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपके होठों के किनारे हल्के डार्क होते हैं। आप लाइनर भी हल्का डार्क लेंगी, तो सही कॉम्बिनेशन बनाना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए आप हल्का ब्राउन लाइनर ले रही हैं, तो इसके साथ न्यूड लिपस्टिक चुनें।
- इसी तरह पिंक लिपस्टिक लगा रही हैं, तो साथ में रोज पिंक लिप लाइनर चुनें।
- रेड लिपस्टिक के साथ डीप रेड लिप लाइनर अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें- 50 की उम्र में भी चेहरे पर आएगा निखार, गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं सीरम
ग्लॉसी लिपस्टिक के लिए लिप लाइनर कैसे लगाएं?
आप अगर होठों को हल्का चमकदार लुक देना चाहती हैं, तो आप लिप लाइनर से पूरे होठों की आउटलाइन बनाएं और उसके बाद ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद ऊपर से ग्लासी लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से होठों पर ग्लॉस कलर ज्यादा देर तक टिका रहता है और फैलने की भी चिंता नहीं रहती। ऐसा इसलिए, क्योंकि पहले आप लिप लाइनर को होठों पर ब्लेंड करते हैं।

न्यूड लिपस्टिक के साथ कौन सा लिप लाइनर चुनें?
आजकल महिलाओं के बीच न्यूड लिपस्टिक का काफी ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में ब्राउन या चॉकलेट ब्राउन लिप लाइनर, लगभग हर न्यूड लिपस्टिक के साथ मैच हो जाते हैं। इस समय यही कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड भी कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस के बाद नाइट आउट का है प्लान? ऐसे री-टच करें अपना मेकअप
मैट लिपस्टिक के साथ कैसा लिप लाइनर चुनें?
इस तरह के शेड में आपको सेम रंग का लिप लाइनर चुनना पड़ता है। इससे होठों का शेप साफ दिखता है और लिपस्टिक लंबे समय तक बनी रहती है। मैट लिपस्टिक की फिनिशिंग शार्प होती है, इसलिए अलग लिप लाइनर ज्यादा फोकस होगा।

इस चीजों के अलावा महिलाएं स्किन टोन के अनुसार ही सही शेड चुनें। डस्की स्किन के लिए चॉकलेट, बेरी, प्लम और डीप न्यूड जैसे शेड ही ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन लिपस्टिक शेड के साथ डार्क ब्राउन, प्लम या बरगंडी लिप लाइनर महिलाएं लगा सकती हैं। फेयर स्किन के लिए पिंक, पीच और सॉफ्ट न्यूड लिपस्टिक कलर अच्छा रहता है, इसके साथ आप हल्का पिंक, न्यूड या टौप लाइनर लगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
- ग्लॉसी लिप्स्टिक के लिए किस रंग का लिप लाइनर चुनना चाहिए?
- ग्लॉसी लिप्स्टिक के लिए ऐसा लिप लाइनर चुनें जो लिपस्टिक से एक शेड गहरा हो। न्यूड ग्लॉस के साथ ब्राउन लाइनर और पिंक ग्लॉस के साथ रोज पिंक लाइनर लगा सकती हैं।
- पतले होंठों के लिए लिप लाइनर कैसे लगाएं?
- होंठों की नेचुरल लाइन से थोड़ा बाहर हल्की आउटलाइन बनाएं और फिर ग्लॉस लगाएं। इससे होंठ थोड़े फुलर दिखाई देगें।
- क्या हर ग्लॉसी लिप्स्टिक के साथ ब्राउन लाइनर लगा सकते हैं?
- न्यूड और ब्राउन टोन की ग्लॉस के साथ ब्राउन लाइनर अच्छा लगता है, लेकिन पिंक, रेड या बेरी शेड्स के लिए मैचिंग लाइनर ज्यादा बेहतर रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।