मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब आंखों के मेकअप की बात आती है, तो हम अक्सर कुछ अलग ट्राई करने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक और भी सुंदर नजर आता है। लेकिन कई बार हम इस तरह के लुक को क्रिएट करने के बारे में कई बार सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कलर इधर-उधर हो जाता है। इससे बेस भी खराब हो जाता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स और ट्रिक्स के साथ आंखों के बोल्ड मेकअप को क्रिएट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
स्पार्कल आई मेकअप लुक
अगर आपको डार्क कलर पसंद हैं, तो ऐसे में आप स्पार्कल वाले मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करने में आपको थोड़ा टाइम ज्यादा लगेगा। इसके लिए पहले आपको बेस सेट करना है। इसके बाद डार्क कलर को लगाना है। फिर इसे अच्छे से स्मज करना है। इसके बाद इसपर स्पार्कल लगानी है। इसके बाद ब्लैक कलर को प्लेस करना है। इससे आपका मेकअप लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के मेकअप लुक को आप पार्टी के लिए क्रिएट करेंगी, तो और भी ज्यादा अच्छी लगेंगी।
पिंक कलर आई मेकअप लुक
मेकअप लुक हमेशा से ही अच्छा होना चाहिए। तभी एक ग्रेस आता है। आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो अपनी आंखों को बोल्ड बनाना चाहती हैं। ऐसे में आप डार्क कलर को अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह के कलर से पहले आपको लाइट कलर को लगाना है। इसके बाद साइड कॉर्नर पर डार्क कलर को लगाना है। इसके बाद आईलाइनर को लगाना है। इसे लाइट मेकअप बेस के साथ सेट करना है। इस तरह से आपका मेकअप लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: स्मोकी आई मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका पूरा लुक
डार्क स्मोकी आई मेकअप लुक
आप डार्क स्मोकी आई मेकअप लुक को भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे भी मेकअप लुक बोल्ड लगता है। साथ ही, इससे आपके पार्टी लुक में एक ग्रेस ऐड होता है। इस तरह के लुक के लिए आपको आंखों में डार्क कलर को लगना है। इसके बाद इसे अच्छे से स्मज करना है। लाइनर से आंखों को अच्छे से हाइलाइट करना है। इस तरह से आपका मेकअप लुक अच्छा लगता है। इसे करने में आपको सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लग जाएगा।
इसे भी पढ़ें: ऐसे करेंगी स्मोकी आई मेकअप तो लुक दिखेगा लाजवाब
इस बार ट्राई ये मेकअप लुक इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके साथ ही, आपको ट्रेंडी मेकअप लुक क्रिएट करने को मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credi-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों