सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब बात शादी में जानें की आती है, तो हमें अपनी पार्लर वाली दीदी की याद आ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी वाला मेकअप अक्सर हमसे नहीं होता है। इसकी वजह से हमें उनके पास जाना पड़ता है। लेकिन किस तरह का मेकअप करने के बाद आप अच्छी लगेंगी ये भी उन्हें बताना जरूरी होता है। ऐसे में आप आर्टिकल में बताए गए मेकअप लुक को शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।
लुक को अट्रैक्टिव हमारी आंखे बनाती हैं। शादी हो या कोई फंक्शन आंखों का मेकअप बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ही लुक बोल्ड नजर आता है। इसके लिए आप ग्लिटर आई मेकअप लुक को शादी के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मेकअप लुक के लिए आपको आंखों पर बेस सेट करना है। इसके बाद इसमें डार्क कलर को लगाना है और उसके ऊपर ग्लिटर लगानी है। पलकों पर मस्कारा लगाएं। बेस को सिंपल और लिपस्टिक को न्यूड शेड में ट्राई करें। इस तरह से आपका मेकअप लुक शादी के लिए रेडी हो जाएगा।
अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप ज्यादा हैवी न लगे, तो इसके लिए आप न्यूट्रल मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के मेकअप लुक सुंदर लगते हैं। साथ ही, हर आउटफिट के साथ किए जाते हैं। इसमें आपकी आंखों पर सिर्फ लाइनर से बोल्ड काम किया जाएगा। इसके अलावा हर कलर को लाइट शेड में चूज किया जाएगा। इससे आपका मेकअप लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Foundation Hacks: लास्ट मिनट पर फाउंडेशन हो गया है खत्म? इन चीजों की मदद से करें मेकअप लुक कम्पलीट
यह विडियो भी देखें
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप मैट चीजों का इस्तेमाल करके ही चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आप शादी के मेकअप लुक के लिए ग्लॉसी पार्टी मेकअप लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा लगता है। साथ ही, आप सुंदर नजर आती है। इसके लिए बेस पर थोड़ा ग्लिटर और ब्लश में ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाता है। आंखों पर सिंपल कलर लगाया जाता है। इस तरह के मेकअप लुक से भी आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देंगी।
इसे भी पढ़ें: Eyeshadow Looks :आईमेकअप के 5 आसान अंदाज, जिन्हें अपनाएंगी तो पिया की आंखों में बस जाएंगी
इस बार ट्राई करें ये मेकअप लुक। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देगी। साथ ही, ये मेकअप लुक सबसे आसान है तो इसे करने में आपको समय और पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।