क्लीयर और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत तो हम सभी की होती है। ऐसे में हम सभी कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। मार्केट भी कई तरह के ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट्स से भरा पड़ा है। लेकिन स्किन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है कि आप नेचुरल चीजों का सहारा लें। बेरीज को स्किन के लिए वरदान समझा जाता है। इन्हीं में से एक है ब्लूबेरी। आप ब्लूबेरी को बतौर फेस मास्क अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
ब्लूबेरी फेस मास्क में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और नेचुरल एसिड की भरपूर मात्रा होने के कारण यह स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है। वहीं, ब्लूबेरी में मौजूद विटामिन सी डार्क स्पॉट, पिगमेंटेशन और डलनेस को कम करके स्किन को ब्राइटन व ग्लोइंग बना सकती है। इससे आपको अनइवन स्किन टोन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है और स्किन अधिक स्मूथ व ब्यूटीफुल नजर आती है। इतना ही नहीं, ब्लूबेरी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करती है। जिससे भी स्किन स्मूथ व चमकदार नजर आती है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको ब्लूबेरी की मदद से बनने वाले कुछ फेस मास्क के बारे में बता रही हैं-
ब्लूबेरी और ग्रीन टी से बनाएं फेस मास्क
एंटी-ऑक्सीडेंट रिच होने के कारण ग्रीन टी सूजन और रेडनेस को कम करने में मददगार है। यह फेस मास्क स्किन को डिटॉक्स करता है, जिससे आपकी स्किन अधिक ग्लोइंग नजर आती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1/4 कप ताजा ब्लूबेरी
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी (ठंडी)
- 1 बड़ा चम्मच शहद
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- ब्लूबेरी को पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- अब इसमें ग्रीन टी और शहद डालकर मिक्स करें।
- तैयार मास्क को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
- इसे करीबन 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, ठंडे पानी से अपना चेहरा धोएं और थपथपाकर सुखाएं।
ब्लूबेरी और केला फेस मास्क
केला में विटामिन ए, बी और ई पाया जाता है, जो स्किन को पोषण और हाइड्रेट करता है। वहीं, नारियल तेल स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है, जिससे स्किन अधिक सॉफ्ट नजर आती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1/4 कप ताजा ब्लूबेरी
- 1/2 पका हुआ केला
- 1 चम्मच नारियल का तेल
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- केले और ब्लूबेरी को एक साथ मैश करें जब तक कि आपको एक चिकना मिश्रण न मिल जाए।
- नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
- 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- गर्म पानी से धोएं और मॉइश्चराइज़र लगाएं।
ब्लूबेरी और एलोवेरा फेस मास्क
एलोवेरा आपकी स्किन को सूदिंग अहसास करवाता है। यह मास्क आपकी स्किन को हाइड्रेट और तरोताजा करता है, जिससे स्किन अधिक स्मूथ नजर आती है। ब्लूबेरी अपनी उच्च विटामिन सी सामग्री के साथ त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ाती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1/4 कप ताज़ा ब्लूबेरी
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
फेस मास्क बनाने का तरीका-
- ब्लूबेरी को चिकना होने तक ब्लेंड करें।
- ब्लूबेरी की प्यूरी को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं।
- मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से धोएं।
यह भी पढ़ें- मुहांसों के निशान और झाइयां होंगी कम, एक्सपर्ट के बताए इस फेस मास्क की लें मदद
यह है एक्सपर्ट की राय
यह भी पढ़ें- स्किन एजिंग को रिवर्स करने के लिए लगाएं ये होममेड केले के फेस मास्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों