मधुबाला यानी वो अदाकारा जो लाखों दिलों की धड़कन रहा करती थी। जिसका गाना 'जब प्यार किया तो डरना क्या' आज भी प्यार करने वालों की जुबान पर रहता है। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे के दिन मधुबाला का जन्मदिन होता है, ऐसे मौके पर उनकी कुछ खास बातें याद आती हैं। मधुबाला को अगर सबसे खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाए तो बिलकुल भी गलत नहीं होगा। गुजरे जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुग्ल-ए-आज़म' में अनारकली को जिस तरह से उन्होंने पर्दे पर जीवित किया वो शायद ही कोई एक्ट्रेस कर सकती थी। वो आज भी कई लोगों की प्रेरणा हैं और उनकी खूबसूरती के दीवाने आज भी हैं।
मधुबाला की खूबसूरती और उनके लुक में कुछ खास बातें देखी जाती थीं। इन्हें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स कह लीजिए या फिर मधुबाला के ब्यूटी लेसन, लेकिन उनके लुक को पूरा करने वाली 5 खास चीज़ें होती थीं जिनके बारे में हम आज बात करना चाहते हैं। इन खास बातों से आप भी आज के फैशन, मेकअप और ब्यूटी की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर हम बात करें एक्ट्रेस मधुबाला की तो वो अपने किसी भी क्लोजअप शॉट में एकदम परफेक्ट ही दिखती थीं। उनकी आंखों की गहराई के साथ उनकी खूबसूरत आईलैश भी दिखती थीं। इससे पहले कि मस्कारा का इस्तेमाल बॉलीवुड में या रोज़ाना की जिंदगी में फेमस होता तब मधुबाला की आईलैश हमेशा ही बड़े और उभरी हुई दिखती थीं। ऐसे में मधुबाला का एक ब्यूटी सीक्रेट ये हो सकता है कि आप हमेशा खुद को संवारने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दिलीप से प्यार और किशोर कुमार से शादी के अलावा भी मधुबाला की निजी जिंदगी से जुड़ी हैं कई दिलचस्प बातें
आज के दौर में अलग-अलग शेप और साइज की आईब्रो का ट्रेंड चल निकला है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखें तो कई तरह से आईब्रो ट्रेंड्स दिखेंगे, लेकिन मधुबाला के समय में परफेक्ट आर्च्ड आईब्रो थीं। उनकी आईब्रो में कहीं से भी एंगुलर लुक नहीं आता था। उनकी आईब्रो हमेशा ही परफेक्ट शेप और फिलिंग के साथ रहती थी। आईब्रो चेहरे के लुक के लिए बहुत जरूरी होती है और आईब्रो पेंसिल से इसे अच्छे से डिफाइन करना सही होता है।
यह विडियो भी देखें
मधुबाला अपने समय की सबसे ट्रेंडी एक्ट्रेस में से एक थीं। आर्च आइब्रो, सही आईलैश के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक का लुक मधुबाला पर बहुत सूट करता था। उन्हें बॉलीवुड की मर्लिन मोनरो भी कहा जाता था। वो कभी भी बोल्ड स्टेप लेने से पीछे नहीं हटी थीं। वो पैंट भी पहनती थीं, साड़ियां भी पहनती थीं और फिल्मी गीत भी गाती थीं। मधुबाला के खूबसूरत होंठ और उनकी बोल्ड रेड लिपस्टिक यकीनन बहुत ही अच्छी लगती थी।
मधुबाला उन लोगों में से थीं जिन्हें नेचुरल कर्ली बाल मिले थे। बहुत ही खूबसूरत लुक था उनका। अपनी हर फिल्म में वो ऐसे कर्ली बालों वाला लुक रखती थीं और चाहें वो इंडियन ड्रेस पहन रही हों या फिर वो वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हों वो हमेशा ऐसी ही खूबसूरत लगती थीं। उनके खूबसूरत कर्ल्स उन्हें बच्चों जैसा लुक भी देते थे। आप भी अपने बालों के लिए ऐसा कर्ली बालों वाला लुक ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मधुबाला से जुड़े इन 10 दिलचस्प सवालों के जवाब दीजिए
मधुबाला ने कई फिल्मों में चांद बाली से अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
मधुबाला जिस तरह की चांद बाली पहनती हैं वो आज भी ट्रेंड में हैं और वो इंडियन लुक के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। यही नहीं आजकल की कुछ खास ट्रेंडी चांद बाली की डिजाइन वेस्टर्न ड्रेस पर भी अच्छी लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।