बहुत रोमांटिक होती हैं पिंक लिपस्टिक वाली लड़कियां, जानें अपने लिप कलर के बारे में

लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद होता है। यह न सिर्फ आपके लिप्स को सुंदर दिखाती है बल्कि इससे आपके चेहरे पर रौनक भी आती है। रेड, पिंकह, ऑरेंज, ब्राउन और पीच ऐसे शेड्स होते हैं जिनका कलेक्शन हर लड़की के पास होता है। इसके बावजूद हर लड़की का कोई न कोई एक लिपस्टिक शेड फेवरेट होता है। यह शेड आपके नेचर और आपकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लिपस्टिक शेड्स के बारे में बता रहे हैं, इनसे आप भी अपनी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
ब्राउन लिपस्टिक
इसे भी पढ़ें: 200 से 1000 रुपए की रेंज वाली ये हैं भारतीय स्किन टोन के लिए 7 सबसे बेस्ट न्यूड लिपस्टिक
ब्राउन लिपस्टिक सिर्फ आपकी पर्सनेलिटी ही नहीं बनाती, बल्कि आपके बारे में भी बहुत कुछ बताती है। जो लड़कियां ब्राउन लिपस्टिक को पसंद करती हैं वह दिल से बहुत मासूम होती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत सच्ची और ईमानदार होती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सबकी चहेती होती हैं और हर कोई आपसे प्यार करता है।
रेड लिपस्टिक
लिपस्टिक के रेड शेड को पसंद करने वाली लड़कियां बहुत बोल्ड और पावरफुल होती हैं। इन लड़कियां कॉन्फिडेंट से पूरी तरह भरी होती हैं। ये अपने रंग-रूप को लेकर पूरी तरह सहज रहती हैं। अनजान लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना और खुद को हाईलाइट करना इन लड़कियों को बहुत अच्छी तरह से आता है।
पिंक लिपस्टिक शेड
इस शेड को पसंद करने वाली लड़कियां बहुत रोमांटिक होती है। लोगों के साथ घुलना मिलना और हंसी मजाक करना इनके नेचर में होता है। सिर्फ यही नहीं ये लड़कियां चीजों की गहराई में जाना पसंद करती हैं और हर चीज को जांच-परख कर देखती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये लड़कियां दिल की भी बहुत सच्ची होती हैं।
ऑरेंज लिपस्टिक
जिन लड़कियों का फेवरेट लिपस्टिक शेड ऑरेंज होता है वह स्वभाव से बहुत मजाकिया तो होती ही हैं साथ ही ऐसी लड़कियां हमेशा एनर्जी से भी भरी रहती हैं। इन लड़कियों को टेंशन लेना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। अगर इनके आसपास बैठा कोई व्यक्ति उदास है या किसी बात से नाराज है तो ये उन्हें तुरंत मना भी लेती हैं। इनकी इसी खूबी के कारण इनके दोस्त भी जल्दी बनते हैं और लोग इन्हें अपने साथ रखना भी पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानिए आपके लिए कौन सी लिपस्टिक है बेहतर मैट, क्रीमी या ग्लॉसी?
वाइन शेड
आपको बता दें कि वाइन शेड बहुत ही कूल और क्लासी होता है। जो लड़कियां इस लिपस्टिक शेड को पसंद करती हैं वह बाहर से जरूर बहुत बोल्ड और स्टाइलिश दिखती हैं लेकिन अंदर से काफी इमोशनल नेचर की होती है। लेकिन ये बात भी है कि वक्त आने पर वो परिस्थितियों का मजबूती से सामना करती हैं। इन लड़कियों को हर कोई पसंद करता है और यह हर जगह अपनी पॉजिटिव छाप छोड़ती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।