herzindagi
biggest beauty trend for women

Google Year in Search 2024: साल 2024 में लोगों को पसंद आ सकते हैं ये ब्यूटी ट्रेंड, आप भी करें फॉलो

साल 2024 में आपको ब्यूटी इंडस्ट्री में कई सारे नए बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसे इस साल आप भी ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-04, 12:17 IST

साल 2023 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इसके बाद हर कोई नए साल की सेलिब्रेशन करेगा। साथ ही उस साल में आने वाले नए ट्रेंड को सर्च करेगा, ताकि वो अपने आपको अपडेट रख सके। ऐसे में बात जब ब्यूटी की हो तो हर कोई कुछ नया ट्राई करने के लिए एक्साइटेड रहता है। आप भी साल 2024 के ब्यूटी इंडस्ट्री में आने वाले बदलाव को देखकर ट्राई कर सकती हैं। चाहे वो मेकअप हो स्किन केयर हो या फिर हेयर स्टाइल। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि साल 2024 में किन चीजों का सबसे ज्यादा रहेगा ट्रेंड तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

स्किन केयर 

Skin care

  • स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए घरेलू नुस्खों को ट्राई करें, ताकि आपको केमिकल प्रोडक्ट यूज करने की जरूरत न पड़े।
  • बढ़ती उम्र के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स को ट्राई करें ताकि आप जवां नजर आए।
  • बदलते मौसम के में आप घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही नए-नए ट्रीटमेंट भी करा सकती हैं।
  • स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल करें। इसे आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
  • स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। इन मॉइश्चराइजर को लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहेगा और आपकी स्किन यूथफुल लगेगी।
  • एक्ने, झुर्रियों और पिंपल्स के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर ट्रीटमेंट लेना चाहिए। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और इवन लगेगी। 
  • चेहरे के साथ-साथ आपको पैरों का ध्यान रखने के लिए आपके घर पर ही पेडीक्योर ट्रीटमेंट ले सकती हैं। इसके लिए घर पर रखी चीजें आपके काफी काम आएंगी। 

इन मेकअप ट्रेंड को करें ट्राई

Makeup trend

  • मेकअप को इजी तरीके से करने के लिए आप कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती (स्किन केयर टिप्स) हैं जैसे- चिक टिंट, लिपस्टिक, कलर आई पेंसिल। इससे आप ऑफिस और डेली वियर में रोजाना मेकअप कर सकती हैं। 
  • आप साल 2024 में ग्राफिक आई मेकअप, फ्लोटिंग आई लाइनर और कलरफुल आई मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। ये मेकअप पार्टी लुक के लिए परफेक्ट हैं आप भी ट्राई कर सकती हैं।
  • प्रेस नेल्स भी काफी ट्रेंड में है जिसे आप साल 2024 में ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप स्टिक ऑन नेल्स भी आप 
  • ट्राई कर सकती हैं।
  • आईब्रो एक्सटेंशन भी साल 2024 में ट्रेंड करेगा जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
  • न्यूड मेकअप लुक भी ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको लाइट मेकअप करना है। आप चाहे तो इसे खुद भी कर सकती हैं। 
  • मेकअप ट्रेंड में ग्लासी मेकअप और स्मोकी आईज को भी काफी पसंद किया गया है। आप भी ट्राई कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Skin Care Hacks: जबरदस्त रिजल्ट पाने के लिए ये स्किन केयर हैक्स आजमाएं

हेयर स्टाइल करें ट्राई

Hairstyle trends

  • हेयर स्टाइल लड़कियां कई तरह के बनाने पसंद करती हैं। साल 2024 में बन हेयर स्टाइल, ब्रेड चोटी हेयर स्टाइल का ट्रेंड काफी चलेगा। जैसे की इनके नाम से पता चल रहा है। इसे बनाने के लिए आप ऑनलाइन डिजाइन भी सर्च कर सकती हैं। हेयर स्टाइल को आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों के साथ ट्राई कर सकती हैं।
  • ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को भी साल 2024 में काफी पसंद किया जा सकता है।
  • फेस कट के हिसाब से भी कई सारे हेयर स्टाइल ट्रेंड करेंगे। जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती है।
  • हेयर एक्सेसरीज के साथ भी अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल ट्रेंड करेंगे। जिन्हें आप आप ट्राई कर सकती हैं। 

हेयर केयर 

  • बालों की ग्रोथ के लिए घरेलू नुस्खे साल 2024 में काफी ट्रेंड करेंगे। जैसे- एलोवेरा जेल, तुलसी और नारियल तेल।
  • बालों की ड्राईनेस के लिए भी आप अलग-अलग तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट को ट्राई कर सकती हैं।
  • मौसम के हिसाब से आप अपने बालों की केयर घरेलू तरीकों से कर सकती हैं।
  • हेयर केयर के लिए आपको केमिकल फ्री प्रोडक्ट को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए इस तरह का ट्रेंड भी इस साल काफी पसंद किया गया है।
  • छोटे बालों की केयर करने के लिए घर पर तैयार करें शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम ताकि वो शाइनी नजर आए।
  • सिल्की बालों को शाइनी बनाने के लिए आप होममेड टिप्स को करें ट्राई। 

इसे भी पढ़ें: बड़े काम के हैं ये Weird Beauty Hacks, आप भी जरूर करें ट्राई

साल 2024 आने वाला है ये ब्यूटी ट्रेंड काफी पसंद किए जा सकते हैं। जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको उन टिप्स और ट्रिक्स का ध्यान रखना होगा जो आजकल काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसके लिए आप इस आर्टिकल को पड़ सकती हैं और कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोच सकती हैं। इसमें आपको स्किन केयर, हेयर, मेकअप और हेयर स्टाइल जैसे ट्रेंड ट्राई कर सकती हैं। आपको पसंद आएंगे जिसके बाद इन्हें ट्राई करके आप खूबसूरत भी लगेंगी।

नोट: एक्सपर्ट की राय के बिना किसी चीज का इस्तेमाल न करें। यह बेहद जरूरी है तभी आपके ब्यूटी ट्रीटमेंट का फायदा होगा।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।