Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

शादी वाले दिन 8 घंटों में भी नहीं फीका होगा लिपस्टिक का रंग, बस करें ये 5 काम

शादी वाले दिन बार-बार लिपस्टिक का टचअप करना अच्छा नहीं लगता। ऐसे में कुछ टिप्स का ध्यान रख आप अपनी लिपस्टिक को 8 घंटों तक चला सकती हैं। 
Updated:- 2021-01-27, 11:26 IST
bridal lipstick hacks

शादियों का सीजन चल रहा है और इस सीजन में हेयर एक्सेसरीज से लेकर लहंगे तक हर चीज़ बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। शादी के समय दुल्हन को पूरी तरह से परफेक्ट रहना जरूरी है। इसमें मेकअप भी शामिल होता है। अक्सर पूरे चेहरे का मेकअप तो सही रह जाता है, लेकिन हमें लिपस्टिक को बार-बार टचअप करना पड़ता है। खाना खाने पानी पीने में भी दिक्कत महसूस होती है। पर क्या आपने सोचा है कि इस लिपस्टिक को लंबे समय तक कैसे चलाया जा सकता है?

लहंगे के साथ मैच करती हुई बोल्ड, रेड, ब्राउन, न्यूड आदि शेड्स में लगी हुई लिपस्टिक वाकई काफी खास लगती है। पर कई लोगों की लिपस्टिक बीच से फेडेड लगने लगती है या फिर लिपस्टिक स्मज होने लगती है। परफेक्ट ब्राइडल लुक के लिए लिपस्टिक को भी परफेक्ट करना जरूरी है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी लिपस्टिक को 8 घंटों तक वैसे ही सेट रख सकती हैं।

1. लिपस्टिक का रंग सही चुनें-

सही लिप मेकअप की सबसे जरूरी बात ये है कि आपको अपनी लिपस्टिक का रंग सही चुनना होगा। अगर आपने लिपस्टिक के रंग में थोड़ी सी भी ढीलाई छोड़ी तो आपका पूरा ब्राइडल लुक खराब हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपकी लिपस्टिक सही शेड की है तो ठीक, नहीं तो आखिरी मूमेंट पर भी मौका मिले तो आप इसे बदल सकते हैं।

long lasting lipstick hack

इसे जरूर पढ़ें- लिप केयर रूटीन में मलाई को करें 3 तरह से शामिल

2. ऐसे फॉर्मूले वाली लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती है-

नई लिपस्टिक चुनते समय ये ध्यान रखें कि ऐसा फॉर्मूला चुनें जो आपके होंठों को हाइड्रेटेड रखे। अगर आपके होंठ सूखे लगेंगे तो लिपस्टिक का रंग जल्दी फेड होगा। इसी के साथ, लिपस्टिक का चुनाव रंग के साथ-साथ पिगमेंटेशन फॉर्मूला पर भी करना चाहिए। आपके होंठों पर लिपस्टिक किस तरह से फैलती है ये तय करेगा कि आपके होंठों पर ये कैसे टिकेगी। ज्यादा देर चलने वाला, हाई पिगमेंटेशन और मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूले वाली लिपस्टिक ही ज्यादा देर तक चलती है। हां, आप मैट लिक्विड लिपस्टिक ले सकते हैं जो लंबे समय तक चले, लेकिन उसके लिए अपने होंठों को अच्छे से मॉइश्चराइज करना जरूरी है।

3. लिपस्टिक लगाने के लिए होंठों को तैयार करें-

बार-बार टचअप करना पड़े तो ये अच्छा ऑप्शन नहीं साबित हो सकता है। पर अगर आपको बार-बार टचअप करने की जरूरत ही न पड़े उसके लिए आपको बहुत जरूरी कुछ काम करने होंगे। अपने होंठों को पहले से ही तैयार करें -

lipstick liner long lasting

- लिप एक्सफोलिएशन करें ताकि होंठों से डेड स्किन निकल जाए।

- विटामिन ई युक्त लिप बाम जरूर लगाएं ताकि होंठों की स्किन हाइड्रेटेड रहे।

- आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक चले और होंठ फ्लेकी न लगें इसलिए लिए लिप प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन टोन भी एक जैसी दिखती है और लिप्स ज्यादा भरे हुए दिखते हैं।

- लिप बेस बनाने के लिए आपको क्रीमी फाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए जिसके ऊपर लिपस्टिक अच्छे से टिक जाए और ज्यादा देर तक चले।

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में ड्राई और फ्लेकी स्किन वालों के लिए बेस्ट हो सकती हैं ये 5 क्रीम

4. वाटरप्रूफ लिप लाइनर-

वाटरप्रूफ लिप लाइनर का करें इस्तेमाल। ये बहुत जरूरी है कि आप अपने लिप लाइनर का चुनाव सही से करें। अगर आपका लिप लाइनर वाटरप्रूफ नहीं है तो ये आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं होगा। बिना लिप लाइनर के लिपस्टिक की डिटेलिंग परफेक्ट नहीं आती है और रात भर ये चले और पसीने से भी बचा रहे उसके लिए वाटरप्रूफ लिप लाइनर का होना जरूरी है। इसे लगाने से पहले आप अपने अपरलिप्स आदि पर लूज पाउडर लगा सकती हैं। ऐसे में पसीने से होने वाला नुकसान बच जाएगा।

5. लिपस्टिक को ब्लोट करना-

ब्लोट करना मतलब एक्स्ट्रा लिपस्टिक को पोंछना। लिपस्टिक होंठों पर सेट रहे उसके लिए एक टिशू लेकर उसपर लिप्स को डैब कर लें। ऐसा इसलिए है ताकि आपकी लिपस्टिक एक बार में ही सेट हो जाए। ये स्टेप बहुत जरूरी है और इसे भूलना सही नहीं क्योंकि ये स्टेप आपकी लिपस्टिक को स्मज होने से बचाती है।

वैसे कुछ घंटों के बाद लिपस्टिक को थोड़ा सा टच अप देना सही है, लेकिन अगर आप नहीं भी देना चाहें तो भी ये स्टेप्स जरूर फॉलो करें। इससे लंबे समय तक आपकी लिपस्टिक टिकी रहेगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।