लिप ग्लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक

मेकअप में हर किसी को लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं। कुछ महिलाएं इसकी जगह लिप ग्लॉस लगाना अधिक पसंद करती हैं। यह आपके होंठ को खूबसूरत लुक देता है, हालांकि, इसे लगाने के कुछ देर बाद यह फैलने लगता हैं। कई बार महिलाएं फैलने के डर से लिप ग्लॉस नहीं लगा पाती हैं। बता दें कि लिप ग्लॉस लगाना काफी आसान है, यही वजह है कि ज्यादातर लड़कियां इसे अपने पर्स में इसे जरूर रखती हैं।
वेडिंग सीजन में लड़कियां लिपस्टिक लगाने के बाद ऊपर से लिप ग्लॉस भी लगाती हैं। दरअसल, ऐसा करने से होंठ बोल्ड नजर आता है और देखने में भी काफी अच्छा लगता है। अगर आपको भी लिप ग्लॉस लगाना पसंद है और इसे फैलने से रोकना चाहती हैं तो इन ब्यूटी टिप्स और ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।
फाउंडेशन लगाएं
लिप ग्लॉस लगाने से पहले अपने होंठ पर फाउंडेशन लगा लें। यह लिप ग्लॉस को फैलने से रोकता है। इसके लिए जब आप फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं तब उसी दौरान होंठ पर भी लगा लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से इसे थोड़ा ब्लेंड करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। चेहरे पर मेकअप करने के बाद लिप ग्लॉस लगाएं। इससे लिप ग्लॉस फैलने की समस्या नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें:दुल्हन अपने बालों को दें स्टाइलिश लुक, ट्राई करें ये डिफरेंट हेयर हाइलाइट्स
लिप ग्लॉस लगाने का तरीका
अगर आप चाहती हैं कि लिप ग्लॉस लंबे समय लगा रहे, इसके लिए पहले लिपस्टिक लगाएं। इसके कुछ देर बाद ऊपर से लिप ग्लॉस लगा लें। ध्यान रखें कि लिप ग्लॉस का कलर शाइन देता है, इसलिए लिपस्टिक ज्यादा डार्क ना करें। लिप ग्लॉस लगाने के बाद उसे थोड़ा सेट होने दें फिर एक टिश्यू पेपर लें और उसे होंठ से टच करें। एक या दो बार ऐसा करने के बाद हटा दें। ध्यान रखें कि लिपस्टिक के ऊपर से लिप ग्लॉस भरकर ना लगाएं बल्कि थोड़ी मात्रा में अप्लाई करें।
पाउडर का इस्तेमाल करें
लिप ग्लॉस को फैलने से बचाने के लिए पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पाउडर की मदद से लिप ग्लॉस लंबे समय तक टिका रहेगा। बता दें कि मेकअप लगाते वक्त पाउडर का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। आप चाहें तो लिप ग्लॉस के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस लगाने से पहले पाउडर को होंठ के आसपास सीमित मात्रा में लगा लें और फिर लिप ग्लॉस लगाएं। यह सिंपल तरीका काजल या फिर आई लाइनर को फैलने से बचाने के लिए भी आजमाया जाता है।
इसे भी पढ़ें:Best Shampoo: ड्राई हेयर की समस्या के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं ये 7 शैम्पू
लिप लाइनर अप्लाई करें
अगर आपके होंठ पतले हैं और उसे मोटा दिखाना चाहती हैं तो लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस का उपयोग करें। हालांकि, इसे लगाने से अपने होंठ को लिप लाइनर से हाइलाइट कर लें। इसके बाद लिप ग्लॉस लगाएं। लिप लाइनर लगाने के बाद डबल कोट में लिप ग्लॉस लगाएं। यह आपको होंठ को एक खूबसूरत और हॉट लुक देगा। वेडिंग फंक्शन या फिर किसी खास ओकेजन के लिए यह तरीका आजमा सकती हैं।
लिप ग्लॉस लगाने से पहले ये मेकअप टिप्स जरूर ट्राई करें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।