चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए बेस्ट हैं ये 2 नेचुरल स्क्रब, बिना खर्च के घर पर इन चीजों से करें तैयार

Homemade scrub to remove dead skin: अगर आपके भी फेस पर डेड स्किन की समस्या हो रही है और इसकी वजह से आपके पूरे चेहरे की रंग गायब हो गई है, तो आज हम इस लेख में आपको दो होममेड स्क्रब बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपनी स्किन ग्लोइंग और स्पॉटलेस बना सकती हैं।
natural glowing skin tips

एक महिला की सुंदरता उसके चेहरे से ही झलकती है। इसके लिए वो तरह-तरह की महंगी क्रीम, फेस वाश, सीरम और पार्लर में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का भी सहारा लेती है। इन सभी चीजों का कुछ समय के लिए ही हमारी स्किन पर असर रहता है और कुछ समय बाद फिर हमारी स्किन खराब होने लगती है। दरअसल, बाजार में बिकने वाले सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल मिक्स होता है। जिसकी वजह से एक समय के बाद स्किन पर इनका इफेक्ट भी नजर आने लगता है। सबसे ज्यादा ख्याल लड़कियां अपनी फेस की स्किन का रखती हैं। चेहरे पर ही सबसे ज्यादा स्किन से जुड़ी दिक्क्तें होने लगती हैं। जिसमें पिंपल्स, डेड स्किन, पिगमेंटेशन आदि होना बेहद आम समस्याएं हैं। फेस पर कुछ भी हो जाने पर हमारा पूरा लुक ही खराब हो जाता है। जिसके चलते चेहरे की स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।

आपने देखा होगा अधिकतर महिलाओं को बदलते मौसम या आमतौर पर वैसे भी डेड स्किन की समस्या बहुत होती है। डेड स्किन होने पर स्किन बेजान और काफी रफ हो जाती है। डेड स्किन देखने में बेहद खराब लगती है। जिसके चलते डेड स्किन की लेयर को हटाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप भी यदि बदलते मौसम में डेड स्किन की समस्या का सामना कर रही हैं, तो आज हम आपको दो होममेड नेचुरल स्क्रब बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी लगाकर डेड स्किन से निजात पा सकती हैं। इन स्क्रब को बताने का तरीका हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है। आइए जान लेते हैं इनको बनाने और अप्लाई करने का तरीका।

फेस से डेड स्किन हटाने के लिए 2 होममेड स्क्रब

आप नीचे बताए जा रहे इन दो होममेड स्क्रब को आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं इनको बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और तरीका।

how to remode dead skin

चावल का आटा और पपीता जेल का स्क्रब

आवश्यक सामग्री

  • 4 चम्मच चावल का आटा
  • 2 चम्मच पपीते का जेल
  • 1 चम्मच गुलाब जल

बनाने के तरीका

  • आपको एक कटोरी में सबसे पहले कच्चे चावल लेने हैं।
  • अब इनको साफ करके मिक्सी जार में डालकर पीस लें।
  • इसके बाद चावल को छान लेना है।
  • अब इस पिसे हुए चावल में आपको पपीते का जेल डालकर मिक्स करना है।

rice scrub

  • आखिर में आप गुलाब जल मिलाकर स्क्रब तैयार करें।
  • इस तैयार स्क्रब को आप फेस पर अप्लाई करते हुए करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसके बाद आपको नार्मल पानी से फेस को वॉश कर लेना है।

चीनी, मिल्क पाउडर, कॉफी और एलोवेरा जेल का स्क्रब

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच मिल्क पाउडर
  • 1/2 कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

  • आपको एक बाउल में चीनी लेनी है। आप चाहे तो चीनी की हल्का दरदरा कर सकती हैं।
  • अब इसमें आपको मिल्क पाउडर डालकर मिला लेना है।
  • इसके बाद इस मिश्रण में आपको कॉफी पाउडर डालना है।
  • फिर आप इस मिश्रण में एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं।

coffee powder scrub

  • इस तैयार स्क्रब को आप फेस पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक मसाज करें।
  • इसके बाद आपको नॉर्मल पानी से अपना फेस धो लेना है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए क्या करें?

    चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए आप घर पर चीनी, मिल्क पाउडर और कॉफी से स्क्रब तैयार कर सकती हैं। 
  • चेहरे की डेड स्किन हटाने के घरेलू उपाय?

    डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब, गर्म पानी का यूज न करें। इसके अलावा स्किन को हाईड्रेट करने के लिए रोजाना मॉइस्चराइजर जरुर लगाएं।