Glowing Skin: सोने जैसा निखार पाने के लिए आज ही आजमाएं बेसन फेस पैक

बेसन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं किया जाता है। बल्कि पुराने समय से ही ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन का उपयोग करती हैं।
अक्सर महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए ट्रीटमेंट और महंगे फेशियल करवाती हैं। इनमें काफी पैसे खर्च होते हैं और ग्लो भी केवल कुछ ही दिनों तक रहता है।
फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्या आप भी सोने जैसा निखार पानी चाहती हैं? तो इसके लिए ट्राई करें बेसन से बने पैक। चलिए जानते हैं इन्हें बनाने से लेकर इस्तेमाल करने का तरीका।
तरीका-1
बेसन से बने पैक का इस्तेमाल करने से डेड स्किन स्किन रिमूव होती है। जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीक।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच शहद
- दही (आवश्यकतानुसार)
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और दही डालें।
- फिर चम्मच की मदद से सभी चीजों को मिलाएं।
- यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। तभी यह चेहरे पर असर दिखाएगा।
- लीजिए तैयार है आपका बेसन फेस पैक।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- फिर ब्रश से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें।
- अब अपन चेहरा साफ कर लें।
- आपको असर साफ दिखने लगेगा।
- इस पैक का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें।
तरीका-2
टैनिंग के कारण भी त्वचा का निखार छिन जाता है। इससे हमारी स्किन डल नजर आने लगती है। इसके लिए भी आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 2 चुटकी हल्दी
- नींबू के रस की कुछ बूंदें
बनाने का तरीका
- किसी भी छोटे बर्तन में 2 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
- इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका बेसन फेस पैक।
इसे भी पढ़ें:पाना चाहती हैं दमकती त्वचा तो बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल
लगाने का तरीका
- इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
- फिर करीब 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।(कॉफी से इस तरह करें फेशियल)
- इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें:मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
त्वचा पर बेसन लगाने के फायदे

- बेसन की मदद से आप अनचाहे बालों की समस्या को भी कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको त्वचा पर रोजाना बेसन का उपयोग करना होगा।
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी बेसन फायदेमंद होता है।
- अगर आप इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो आप हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगा सकती हैं।
- ऑयली त्वचा के लिए भी बेसन वरदान साबित हो सकता है।
- बेसन लगाने से आपकी त्वचा जवां नजर आने लगेगी।
- आप बेसन को फेस वॉश के रूप में भी उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा से गंदगी को हटाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।