Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

बालों का झड़ना रोकने के लिए करें इन पत्तियों का इस्तेमाल, जानें इसके फायदे

बालों का झड़ना कम करने के लिए आप घर पर ही पत्तियों की मदद से सीरम तैयार करें।
Updated:- 2024-03-14, 18:02 IST
benefits of using these leaf serum for hair fall

मौसम के बदलने की वजह से बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे भी बाल सही नहीं होते हैं। फिर हम पार्लर में जाकर हेयर स्पा जैसे महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं ताकि बालों को पोषण मिल सके। इसका असर भी एक महीने तक रहता है। इसके बाद बाल पहले की तरह हो जाते हैं। ऐसे में आप भी मेरी तरह घर पर ही हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। मैं इसे खुद घर पर तैयार करती हूं और इस्तेमाल करती हूं। इससे बाल झड़ने कम हो जाते हैं साथ ही लंबे होने लगते हैं। चलिए आपको बताती हूं कैसे इस्तेमाल करें।

हेयर सीरम के लिए सामग्री

Hair fall care tips

  • गुड़हल का फूल-1 
  • गुड़हल की पत्तियां- 3 से 4
  • करी पत्ता- 5-7
  • ब्लैक सीड्स ऑयल- 1 चम्मच

इस तरह बनाएं सीरम

  • इसे बनाने के लिए पहले गार्डन से इन सभी चीजों को तोड़कर इकट्ठा कर लें।
  • इसके बाद पानी से इन्हें अच्छे से साफ कर लें।
  • अब इसे एक मिक्सी के जार में डालें और अच्छे से ब्लेंड करें।
  • इसके पल्प को छलनी की मदद से छान लें और पानी निकाल लें।
  • अब इस गाढ़े से सीरम को अपने बालों के स्कैल्प में लगाएं और मसाज करें।
  • करीब 30 मिनट लगा रहने दें। फिर बालों को शैंपू से साफ कर लें। 
  • इससे आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे और ग्रोथ भी अच्छी होगी। (पिंपल्स को कम करने का तरीक)

इसे भी पढ़ें: बालों को हेल्दी रखने के लिए सोने से पहले फॉलो करें ये टिप्स

इन बातों का रखें ध्यान

Hair tips

  • कभी भी पानी डालकर सीरम को तैयार न करें।
  • आप चाहें तो करी पत्ते के साथ सीरम में मेथी दाने के पेस्ट को भी डाल सकती हैं। लेकिन अगर आपके बाल ड्राई हैं तभी।
  • इसे स्टोर करके ज्यादा समय के लिए न रखें। 
  • इसे लगाने के बाद बालों को प्लास्टिक की कैप से ढक लें ताकि धूल न लगे।
  • एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

मैं इसे घर पर तैयार करके लगाती हूं। इसे लगाते हुए मुझे एक महीना ही बिता है मेरे बालों का झड़ना कम हो गया है। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। लेकिन आप चाहें तो एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं ताकि आपके बालों के टेक्सचर के हिसाब से किस चीज का इस्तेमाल और अच्छे से कर सकते हैं। (बालों को हेल्दी रखने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: Skin Care: एक्‍सपर्ट से जानें बालों और त्‍वचा के लिए सही तौलिए का इस्तेमाल करना

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।