जानें त्वचा के लिए क्लींजिंग मिल्क के फायदे

आपको पता होना चाहिए कि आपकी स्किन के लिए कौन सी चीजें सही हैं, ताकि आपकी त्वचा को किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।
Updated:- 2023-02-28, 16:55 IST
how to use cleansing milk on face ()

बात जब त्वचा की आती है तो बेहद सचेत रहना चाहिए। स्किन पर आप किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। त्वचा पर दूध के इस्तेमाल से फायदा होता है। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए दूध का उपयोग किया जा सकता है।

चेहरे को साफ करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन आप नेचुरल चीजों के मदद से भी त्वचा को साफ और हेल्दी रख सकती हैं। आपने क्लींजिंग मिल्क के बारे में सुना है? यह चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको क्लींजिंग मिल्क के फायदे बताएंगे। साथ ही आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।

क्या होता है क्लींजिंग मिल्क?

what is cleansing milk
अब आपको लग रहा होगा कि यह दूध से बना प्रोडक्ट है। ऐसा नहीं है। यह ब्यूटी केयर प्रोडक्ट है। क्लींजिंग मिल्क लाइट और जेंटल क्लींजर है जिसका इस्तेमाल त्वचा को साफ करने के लिए किया जाता है। यह दूध से नहीं बना होता है। यह फैट और वाटर का मिश्रण है। आप अपने स्किन केयर रूटीन में इसे शामिल कर सकती हैं। यह प्रोडक्ट त्वचा के लिए फायदेमंद है।

क्लींजिंग मिल्क के फायदे

cleansing milk

  • अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है और आप कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हो रहा तो आपको क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ड्राई नहीं होगी।
  • धूल के कारण चेहरा आसानी से गंदा हो जाता है। चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए आप क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके एक उपयोग से आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
  • क्लींजिंग मिल्क में हार्श केमिकल नहीं होते होते हैं, जिससे आपकी त्वचा को नुकसान नहीं होगा।
  • अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप क्लींजिंग मिल्क से फेस वॉश कर सकती हैं। यह प्रोडक्ट हर स्किन टाइप पर सूट करता है।

इसे भी पढ़ें:स्किन की क्लींजिंग कैसे करें? जानिए शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपकी स्किन टाइप क्या है? मार्केट में आपको अलग-अलग इंग्रीडिएंट से बने क्लींजिंग मिल्क मिल जाएंगे। वह प्रोडक्ट खरीदें जो आपकी त्वचा को सूट करे।

  • हथेली पर थोड़ा सा क्लींजिंग मिल्क लें और चेहरे पर लगा लें।
  • कुछ देर मसाज करें और कॉटन पैड से चेहरा साफ कर लें। (फेस क्लीन अप कैसे करें)
  • अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।
  • क्लींजिंग मिल्क के इस्तेमाल से आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:मेकअप से लेकर चेहरे की गंदगी तक को हटाने के लिए क्लींजिंग मिल्क का कुछ इस तरह करें इस्तेमाल

कब करें क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल?

क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल सुबह और रात को सोने से पहले करें। इसके अलावा आप चाहें तो फेस वॉश की जगह क्लींजिंग मिल्क से भी अपना चेहरा साफ कर सकती हैं। (नेचुरल फेस क्लींजर)

इन बातों का रखें ध्यान

skin care tips ()

  • क्लींजिंग मिल्क लगाने के बाद आपको चेहरा धोना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आपकी स्किन में अब्जॉर्ब होना चाहिए। यानी आपको कम से कम आधे घंटे तक इंतजार करना चाहिए।
  • अगर आपने चेहरे पर ज्यादा क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल कर लिया है तो कॉटन बॉल से इसे साफ कर सकती हैं।
  • आप मेकअप रिमूव करने के लिए भी क्लींजिंग मिल्क का उपयोग कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।