बेसन से घर बैठे करें फेस क्लीन अप,जानें तरीका

चेहरे को साफ और हेल्दी रखने के लिए क्लीन अप करना चाहिए। क्लीन अप करने से चेहरा एकदम साफ हो जाता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार यह ट्रीटमेंट करना चाहिए। इसके लिए आपको पार्लर नहीं जाना है। क्या आपने कभी चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल किया है? बेसन लगाने के फायदे तो जरूर सुने होंगे?
क्लीजिंग
क्या चाहिए
- थोड़ा सा दूध
- 1 ब्रेड
क्या करें?
- थोड़े से दूध में 1 ब्रेड भिगो लें।
- आप चाहें तो फुल या ब्रेड को टुकडों में भी तोड़कर डाल सकती हैं।
- लीजिए बन गया आपका होममेड क्लींजर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- दूध में भीगी इस ब्रेड को अपने चेहरे पर लगाएं।
- थोड़ी देर तक रगड़ लें।
- अब अपने चेहरे को धो लें।
इसे भी पढ़ें:चेहरे को साफ करने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें उपयोग
स्टीम
क्या चाहिए?
- 1 बड़ा बर्तन गर्म पानी
- तौलिया
क्या करें?
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छे से गर्म कर लें।
- पानी को थोड़ा सा खौलने दें।
- अब बर्तन के ऊपर अपना चेहरे को तौलिया से कवर कर लें।
- कुछ देर यानी 5-7 मिनट तक चेहरे पर भाप लगने दें।
- लीजिए हो गया फेस स्टीम।
इसे भी पढ़ें:DIY Body Scrub: बॉडी के लिए बनाना है स्क्रब, इस घरेलू नुस्खे को करें ट्राई
स्क्रबिंग
क्या चाहिए?
- चुटकी भरहल्दी
- 1 चम्मच बेसन
- 3-4 चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
- 1 चम्मच बेसन में 3-4 चम्मच गुलाब जल डालें।
- अब इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
- सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड स्क्रब।
कैसे करें इस्तेमाल?
- अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा स्क्रब लें।
- अब इसे पूरे चेहरे पर लगा लें।
- कुछ देर हल्के हाथों से रगड़ें।
- अब अपना फेस साफ गुनगुने पानी से धो लें।
फेस पैक
चेहरे को स्क्रब करने के बाद फेस पैक का इस्तेमाल करें। बेसन से बने पैक बेहद असरदार होते हैं।
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच दूध
क्या करें?
- एक बाउल में 2 चम्मत बेसन, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच दही डालें।
- अब इन्हें मिक्स कर लें।
- बन गया आपका होममेड फेस पैक
कैसे करें इस्तेमाल?
- बेसन से बने इस पैक को अपने फेस पर लगाएं।
- सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- इस पैक को लगाने से आपका चेहरा साफ के साथ-साथ मुलायम हो जाएगा।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।