चेहरे को साफ करने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें उपयोग

फेस क्लीन करने के लिए सबसे ज्यादा जरूर चीज होती है फेस वॉश और क्लींजर। ये प्रोडक्ट्स आसानी से मिल तो जाते हैं लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें नेचुरल चीजें कम बल्कि केमिकल्स का ज्यादा उपयोग किया जाता है।
खासतौर पर जब आपकी स्किन सेंसिटिव हो तो यह समस्या ज्यादा हो सकती है। इसलिए आपको अपनी स्किन को नेचुरल चीजों से क्लीन करना चाहिए। स्किन को साफ रखने से पिंपल्स, ऑयल और पोर्स क्लीन हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना चेहरा धोना चाहिए। फेस धोने के लिए किचन में मौजूद चीजें बेहद उपयोगी होती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कौन सी है यह चीज तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
नारियल के तेल से होगा चेहरा साफ
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच कोकोनट ऑयल
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दही
क्या करें?
- एक बाउल में 1 चम्मच कोकोनट ऑयल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही डालें।
- अब इसे मिक्स करें ताकि यह पेस्ट में बदल जाए। (नारियल तेल के फायदे)
- लीजिए बन गया आपका फेस क्लींजर।
इसे भी पढ़ें:इन 2 चीजों से करें चेहरा साफ, नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत
कैसे करें इस्तेमाल?
- नारियल के तेल से बने इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं।
- कुछ देर बाद सादे पानी से त्वचा को साफ करें।
- इसे लगाने से आपकी स्किन क्लीन हो जाएगी।
- जब भी आप फेस क्लीन करें, तब आप इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ऑयली स्किन को साफ करने के लिए इन दो चीजों का करें उपयोग
नारियल तेल से बने इस क्लींजर के फायदे?
- सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस बढ़ जाती है। इसके लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता है।
- दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। अगर आप त्वचा पर दही लगाएंगी तो इससे झुर्रियों की समस्या कम हो जाएगी।
- ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए भी दही का उपयोग किया जा सकता है।
- अगर आपकी स्किन टैन हो गई है तो दही लगाने से टैनिंग कम हो जाती है।
- अगर आपके त्वचा झाईयों के कारण बेकार दिखने लगी है तो बाजार में मिलने वाली क्रीम की बजाय आप दही लगा सकती हैं।
- शहद ड्राई स्किन के लिए वरदान है। इसलिए नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
त्वचा की देखभाल से जुड़ी बातें
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो त्वचा पर नेचुरल चीजों के उपयोग से पहले पैच टेस्ट करने से फायदा होगा।
- ऑयली स्किन पर मुंहासे बेहद जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में त्वचा से ऑयल के प्रोडक्शन को कम करने के लिए ओट्स से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें।
- क्या आप जानती हैं कि आपकी स्किन का टाइप क्या है? अगर नहीं तो पहले यह जान लें कि आपकी त्वचा कैसी है। आमतौर पर तीन तरह की स्किन होती है। ड्राई, ऑयली और कॉम्बिनेशन।
- सीटीएम यानी क्लींजर, टोनिंग और मॉइश्चराइजर ये तीन स्टेप हैं जिन्हें बिल्कुल भी न भूलें। सीटीएम के बाद आपको अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए। फिर फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
- ऑयली स्किन पर मुहांसे होना आम बात है, लेकिन अगर आप इन्हें फोड़ देंगी तो ऐसा करने से अन्य जगह पर पिंपल्स हो सकते हैं।
नोट: घरेलू नुस्खे कम नुकसानदायक होते हैं, लेकिन आपको त्वचा पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।