Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

Skin care : चावल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा को होंगे ये फायदे, जानें तरीका

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से चावल से बने फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
Updated:- 2024-09-26, 13:31 IST
benefit of rice face pack skin care

बाजार में आपको कई सारे फेस मास्क मिल जाएंगे जिन्हें आप त्वचा की केयर साथ ही इससे जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार होते हैं लेकिन, ये फेस मास्क काफी महंगे होते हैं जिसकी वजह से आपका खर्चा बढ़ जाता है। वहीँ इस खर्च को बचाने के लिए आप किचन में मौजूद चावल को फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का फेस मास्क कैसे बनाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें किस तरह से चावल की मदद से फेस मास्क बनाया जा सकता है और चावल से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करें से त्वचा को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

चावल में होते हैं कई सारे गुण 

rice floor

चावल कई सारे गुणों से भरपुर है और चावल में स्किन-व्हाइटनिंग गुण होते हैं जो डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करते हैं साथ चेहरे पर ग्लो भी आता है। वहीं एक्सपर्ट ने बताया जिनकी भी स्किन सेंसिटिव है उनके लिए चावल का फेस मास्क बेहद ही उपयोगी है और सेंसिटिव स्किन के लिए चावल, दही और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से फेस मास्क बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : चेहरे को बनाना चाहती हैं गोरा तो चावल के आटे से बना ये होममेड स्क्रब जरूर करें ट्राई

चावल, दही और विटामिन ई कैप्सूल से बनाएं फेस मास्क

सामग्री

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में  चावल का आटा लें।
  • इसमें दही और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें ।
  • फेस पैक सूख जाने के बाद चेहरे को साफ कर लें ।
  • इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें ।

चावल का आटा से चेहरे की रेडनेस होगी कम

face pack to remove tan

सामग्री

  • 1 कटोरी चावल का आटा
  • 6 से 7 नीम की पत्तियां
  • 2 चम्मच गुलाब जल 

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीस लें।
  • एक कटोरी में चावल का आटा लें।
  • इसमें पिसी हुई नीम की पत्तियां डालें।
  • इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें ।
  • चेहरे को साफ कर लें ।
  • इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें ।

इसे भी पढ़ें : जबरदस्त रिजल्ट पाने के लिए ये स्किन केयर हैक्स आजमाएं

हमें उम्मीद है कि ये फेस पैक आपकी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही ब्यूटी संबंधी रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।