Skin Care Tips: जानें क्यों है चारकोल चेहरे के लिए फायदेमंद, कैसे करें इसका प्रयोग

चेहरे पर नेचुरल ग्लो और यंग स्किन कौन सी महिला को नहीं पसंद है। हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा हमेशा ग्लो करता रहे, लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ ही यह ग्लो चेहरे से खत्म होता है। कभी कभी हमारी स्किन से यह ग्लो उम्र के पहले खत्म होने लगता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप की स्किन इस समय एक्सट्रा केयर मांगती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन को थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होता है। वैसे तो बाजार में आपको इसके लिए कई तरह के प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप बेस्ट ढूंढ रही हैं, तो चारकोल फेस मास्क सही रहेगा। तो आइए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी स्किन के लिए चारकोल का प्रयोग कर सकती हैं।
चेहरे पर चारकोल लगाने के फायदे
चारकोल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, जो स्किन को साफ रखने में मदद करती है। इसके साथ ही यह चेहरे को डिटॉक्सिफाई भी करता है और चेहरे की झुर्रियों को भी कम करता है।
चारकोल विद शहद
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच चारकोल पाउडर
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में चारकोल पाउडर ले लें।
- अब इसमें गुलाब जल और शहद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अगर गुलाब जल नहीं है तो आप साधारण पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- लिजीए तैयार है आपका होममेड चारकोल फेस मास्क।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- अब इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें।
- जब यह सूख जाए तो इसे चेहरे से हटा कर फेस वॉश कर लें।
इसे जरूर पढ़ें इस तरह करेंगी एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल तो त्वचा पर आ सकता है ग्लो
चारकोल के साथ मुल्तानी मुल्तानी मिट्टी
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच चारकोल पाउडर
- 1 छोटा मुल्तानी मिट्टी
- 2 छोटा चम्मच नारियल तेल
बनाने का तरीका
- एक बाउल में चारकोल पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब इसमें नारियल तेल को डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें: ब्यूटी ही नहीं हेल्थ भी बढ़ाता है एक्टिवेटेड चारकोल, दांत भी रहते है मोतियों जैसे सफेद
लगाने का तरीका
- सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धो कर पोछ लें।
- अब इस मास्क को अपने फेस पर 30 मिनट के लिए लगा लें।
- जब यह सूख जाए तो चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- आप इसे रोज भी लगा सकती हैं, आपको असर जल्दी दिखेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।