
जब भी वायरल ट्रेंड की बात आती है, तो अक्सर हम सिर्फ वीडियो या खबरों के ट्रेंड के बारे में सोचते हैं, लेकिन फैशन की दुनिया में भी कई सारे ऐसे ट्रेंड होते हैं, जो काफी वायरल होते नजर आते हैं। साल 2025 में 5 ऐसे ब्यूटी ट्रेंड्स हैं जो काफी पसंद किए गए। साथ ही इन्हें महिलाओं ने काफी पसंद किया। ऐसे में आप भी जानें की कौन से वो ब्यूटी ट्रेंड्स हैं, जो सबसे ज्यादा पसंद किए गए और आपका फेवरेट कौन सा है, ताकि आपको भी पूरे साल के वायरल ट्रेंड के बारे में पूरी जानकारी हो।
साल 2025 में रेट्रो मेकअप लुक काफी ट्रेंड किया। AI टूल्स के जरिए कई सारी तस्वीरें भी रेट्रो लुक में क्रिएट की गई। जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया। इसके बाद हर कोई इस लुक को क्रिएट करता नजर आया। साथ ही इसे ट्रेंड का हिस्सा बनाया गया। आज भी ये ट्रेंड काफी वायरल है। महिलाएं इस ट्रेंड को काफी अच्छे से फॉलो कर रही हैं। आप भी चाहें तो रेट्रो लुक क्रिएट करके अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं, ताकि आपका लुक सुंदर नजर आए।

साल 2025 का ट्रेंड काफी अलग रहा। इस बार लोगों ने बाजार के प्रोडक्ट से ज्यादा घरेलू नुस्खों को पसंद किया। ऐसा इसलिए ताकि उनकी स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आए। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल नजर आया। साथ ही इसके तरीके भी महिलाएं अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर करती नजर आईं। इसलिए हर किसी ने इसे इस साल के ट्रेंड का हिस्सा बनाया। आप भी साल खत्म होने से पहले इस ट्रेंड को फॉलो करके इसका हिस्सा बन सकती हैं और अपने चेहरे के ग्लो को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन वाली महिलाएं इस होममेड तेल से करें मसाज, एक्सपर्ट से जानें फायदा और बनाने का तरीका
स्किन केयर करना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन इस बार सिंपल स्किन केयर रूटीन भी साल 2025 के ट्रेंड का हिस्सा बना। जिसे सेलिब्रिटीज भी फॉलो करती नजर आईं। साथ ही कई सारे स्किन केयर रूटीन की वीडियो भी पोस्ट करती दिखाई दी। शीबा आकाशदीप ने स्किन केयर रूटीन की कई सारी वीडियो अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे ट्राई करके आप भी अपनी स्किन का ग्लो बढ़ा सकती हैं और इस ट्रेंड का हिस्सा बन सकती हैं।

जिस तरह से साल 2024 में हर किसी ने मेकअप लुक को सिंपल रखा। वहीं साल 2025 में मेकअप लुक को बोल्ड और अट्रैक्टिव बनाया गया। बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल मेकअप के लिए इस साल सबसे ज्यादा हुआ है। सेलिब्रिटीज भी बोल्ड मेकअप में अपनी खूबसूरती को और बढ़ाते नजर आईं हैं। इसलिए इस ट्रेंड का हिस्सा बनाया गया है। आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करके लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों के लिए सस्ते में घर पर बनाएं ये खास rosemary serum, ग्लोइंग स्किन के लिए है बेस्ट
साल 2025 हर तरह से ब्यूटी ट्रेंड्स के लिए अच्छा रहा है। हेयर स्टाइल की बात करें, तो यह भी इस साल ट्रेंड का हिस्सा बने हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने सिंपल हेयर स्टाइल को काफी पसंद किया गया। इसलिए यह काफी वायरल हुए हैं। शादियों के सीजन में भी सिंपल हेयर स्टाइल को ट्रेंड का हिस्सा बनाया। कई सारी एक्ट्रेस सिंपल हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर नजर आईं थी।

इस साल 2025 में ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड महिलाओं को काफी पसंद आए। आप भी इन ट्रेंड को फॉलो करके इसका हिस्सा बन सकती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।