
जब भी सुंदर दिखने की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे ट्रेंडी मेकअप लुक को सर्च करते हैं, जिसे हर किसी ने पसंद किया हो। ऐसे ही कुछ ब्राइडल लुक ट्रेंड में आए हैं, जिसे एक्ट्रेसस ने भी काफी फॉलो किया। अपनी शादी के खास मौके पर हर दुल्हन सबसे अलग और खूबसूरत नजर आई। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कौन से ब्राइडल लुक वायरल हुए हैं।
आजकल हर किसी को सिंपल तरीके से तैयार होना पसंद होता है। हिना खान ने अपने ब्राइडल लुक को लिए भी सिंपल तरह से तैयार होना सबसे ज्यादा पसंद किया। जिसे कई सारी दुल्हन ने फॉलो किया। इसमें उन्होंने पेस्टल कलर साड़ी और दुपट्टे को वियर किया, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसके साथ ज्वेलरी भी सिंपल रखी गई। हाथों में कंगन और मेकअप लुक सिंपल रखा गया।

इस साल अविका गौर ने भी शादी की। शादी के लिए उन्होंने हैवी लुक क्रिएट किया, जिसके लिए हैवी लहंगा साथ में पहनने के लिए बॉर्डर वर्क वाले दुपट्टे और ज्वेलरी को भी हैवी चूज किया। इससे लुक महारानी जैसा नजर आ रहा था। मेकअप लुक की बात करें तो इसे भी उन्होंने हैवी रखा था। इस तरह का लुक भी काफी ट्रेंड किया।

कई सारी दुल्हन ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा ओवर चीजें नहीं पसंद होती हैं। ऐसे में वो कोशिश करती हैं कि जो भी लुक क्रिएट किया जाए वो सिंपल और अट्रैक्टिव हो। प्राजक्ता कोहली ने ऐसे ही लुक को अपनी शादी के लिए क्रिएट किया। इसमें उन्होंने पेस्टल कलर लहंगे को मैचिंग कलर वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। वहीं ज्वेलरी भी उन्होंने गोल्डन और पर्ल डिजाइन वाली रखी। इससे लुक काफी सुंदर नजर आया। इसलिए इस लुक का फी काफी ट्रेंड चला।
-1765890377978.jpg)
इसे भी पढ़ें: Karishma Kapoor का यह लहंगा लुक आपको भी आपके बेहद पसंद, देखें तस्वीरें
इस साल दुल्हन का सिर्फ लहंगा लुक ही ट्रेंड नहीं किया, बल्कि सिल्क साड़ी लुक भी काफी ट्रेंड किया। सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी शादी वाले दिन रेड और गोल्डन वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया। ऐसे ही साड़ी को कई सारी एक्ट्रेसेस और लोगों ने अपनी शादी में स्टाइल किया है, जिससे लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आया। इसलिए ये ट्रेंड में आए हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी में लहंगा लुक लगेगा सुंदर, जब ये ब्लाउज डिजाइन करवाएंगी क्रिएट
ब्राइडल लुक साल 2025 में काफी ट्रेंडी रहे हैं, जिसे एक्ट्रेसेस से लेकर आम लड़कियों ने भी फॉलो किया है और उसी तरह से अपने लुक को क्रिएट किया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Avika Gor, Samantha, hina khan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।