Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:47 PM IST

Pedicure Mistakes: खूबसूरत पैर चाहिए, तो घर पर पेडीक्योर करते समय न करें ये गलत‍ियां

चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैरों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। पैरों की बात करें ताे अब ज्‍यादातर लोग घर पर ही पेड‍िक्‍योर करते हैं। हालांक‍ि अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो फायदा होने की जगह नुकसान भी हो सकता है। हम आपको कुछ गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे ज्‍यादातर लोग करते हैं।
Updated:- 2026-06-26, 13:52 IST
pedicure mistakes

आजकल चेहरे के साथ-साथ लोग हाथों और पैरों की सुंदरता पर भी खूब ध्‍यान दे रहे हैं। पैरों की बात करें तो लोग अब पार्लर जाने के बजाय घर पर ही पेड‍िक्‍योर करना पसंद करते हैं। इससे पैसे तो बचते ही हैं, साथ ही समय की भी बचत होती है। हालांक‍ि, कुछ लोग पेड‍िक्‍योर सही तरीके से करते नहीं हैं, इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। लोगों को लगता है क‍ि पैरों को ज्‍यादा रगड़ेंगे तो इससे पैर और भी ज्‍यादा सुंदर बनेंगे।

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं क‍ि पेड‍िक्‍योर करते समय छोटी-छोटी गलत‍ियां भी पैराें को ड्राई बना सकती हैं। इससे एड‍़‍ियों में दरारें बढ़ सकती हैं। तसो अगर आप भी घर पर पेड‍िक्‍योर करती हैं तो हम आपको बता रहे हैं क‍ि क‍िन गलत‍ियों से बचना चाह‍िए? आइए जानते हैं-

pedicure mistakes (1)

बहुत गर्म पानी में पैर भिगोना

कई लोग पानी को बहुत ज्‍यादा गर्म कर लेते हैं। उन्‍हें लगता है क‍ि पानी ज‍ितना गर्म होगा, उतनी ही जल्‍दी गंदगी भी न‍िकल जाएगी, लेकिन आपको बता दें क‍ि बहुत गर्म पानी से पैरों की नेचुरल नमी खत्‍म हो सकती है। इससे पैरों की स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई और खुरदरी नजर आएगी। इसल‍िए पेडीक्योर के लिए गुनगुना पानी ही यूज करें।

यह भी पढ़ें- Beautiful Toe Nails: ब‍िना पार्लर जाए पैरों के नाखूनों को ऐसे बनाएं सुंदर, जानें तरीका

ज्यादा देर तक पानी में पैरों को भ‍िगोए रखना

पानी में पैरों को भि‍गोने का भी टाइम होता है। आप 10 से 15 मिनट तक ही पैरों को भ‍िगोएं, लेकिन कई आधे घंटे या उससे ज्यादा समय तक पानी में पैरों को रखे रहते हैं। इससे स्‍क‍िन जरूरत से ज्यादा साॅफ्ट हो सकती है। इससे बाद में जब आप स्क्रब करेंगी तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- पार्लर जैसा पेडीक्योर अब घर पर, तैयार करें पुदीने की ठंडक वाला फुट मास्क

गीले पैरों पर ही फुट फाइल चलाना

कई लोग पानी से पैर निकालते ही जोर-जोर से फुट फाइल चलाने लगते हैं, इससे गीली त्वचा पर ऐसा करने से स्‍क‍िन जरूरत से ज्यादा उतर सकती है। इसल‍िए बेहतर होगा क‍ि थोड़ा सा पैरों काे सुखा लें, बस नमी बनी रहे।

pedicure mistakes (2)

नाखूनों के किनारों पर ज्‍यादा साफ करना

कई लोग गलती करते हैं क‍ि पेड‍िक्‍योर करते समय नाखून के क‍िनारों में कुछ नुकीली चीजें डालकर साफ करने लगते हैं। इससे आपके नाखून के पास क‍ी स्‍क‍िन में कट लग सकता है। इससे इंफेक्‍शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: स‍िर्फ 5 स्‍टेप्स में घर पर करें पेड‍िक्‍योर, फटी एड़ियों और कालेपन से म‍िलेगा छुटकारा

पेडीक्योर के बाद सनस्क्रीन न लगाना

कई बार लोग पेड‍िक्‍योर करने के बाद मॉइश्चराजर तो लगा लेते हैं और फ‍िर बाहर भी न‍िकल जाते हैं, लेक‍िन ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट कहती हैं क‍ि पेडीक्योर के बाद पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्‍ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग

तो अगर आप भी घर पर पेडीक्योर करती हैं तो कुछ बाताें का ध्‍यान रखना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।