चेहरे के नूर के आगे चांद भी पड़ जाएगा फीका, रोज लगाएं घर पर बना यह उबटन

- बेदाग और खूबसूरत चेहरा हर महिला की ख्वाहिश होती है। इसके लिए महिलाएं कई घरेलू नुस्खे अपनाती हैं और कई बार पार्लर से महंगे ट्रीटमेंट की भी मदद लेती हैं। लेकिन, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी चेहरा अपनी चमक खोने लगता है और दाग-धब्बों की वजह से चेहरे का नूर फीका पड़ जाता है। स्किन को ग्लोइंग व बेदाग बनाने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। हालांकि, किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आपको अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना चाहिए और पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। घरेलू चीजों की मदद से बने कई फेस पैक और उबटन, चेहरे को निखारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही उबटन के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इससे आसानी से चेहरे पर चमक आ सकती है।
चेहरे के निखार लाने के लिए आजमाएं घर पर बना उबटन
![multani miti for young skin]()
- बेसन में नेचुरल स्किन एक्सफोलिएंट गुण होते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और चेहरे पर निखार आता है।
- बेसन, स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और दाग-धब्बों में कम करने में मदद करता है।
- यह टैनिंग को हटाकर चेहरे को अंदर से निखारता है और त्वचा की रंगत में सुधार लाता है।
- चावल के आटे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। ये स्किन को नुकसान पहुंचाने में फ्री रेडिकल्स को हटाकर, स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
- चावल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण, इसका आटा ब्लैकहेड्स को कम करता है।
- मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर मौजूद एक्सेस ऑयल को अब्जॉर्ब करती है और इससे कील-मुहांसों के निशान से निजात मिलती है।
- इस उबटन से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चमक आती है।
- चंदन में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा में चमक और कसावट लाता है।
- चंदन का पाउडर चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है।
- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और चमक आती है।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं यह फेस मास्क

सामग्री
- बेसन- 1 टीस्पून
- चावल का आटा- 2 टीस्पून
- मुल्तानी मिट्टी- 2 टीस्पून
- चंदन पाउडर- 2 टीस्पून
- हल्दी-आधा टीस्पून
विधि
- इन सब चीजों को एक साथ मिलाएं।
- इसे आप 2 महीनों तक रख सकती हैं।
- इस उबटन के 2 टीस्पून लें।
- इसमें 3 टीस्पून गुलाबजल मलाएं।
- इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं।
- इसके बाद इसे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- सेलिब्रिटी जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो जरूर पिएं यह ग्रीन जूस
नोट- यूं तो ये दोनों चीजें पूरी तरह से नेचुरल हैं। लेकिन, फिर भी किसी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको चेहरे पर निखार लाने का यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
