हेयर फॉल से हैं परेशान? आर्गन ऑयल और रोजमेरी वाटर करेंगे कमाल
-1795088119621.webp)
सर्दियों के मौसम में न सिर्फ स्किन रूखी और बेजान होती है, बल्कि बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। ठंड में नमी की कमी के कारण बाल रूखे, बेजान होने लगते हैं और डैंड्रफ की दिक्कत भी बढ़ने लगती है। इस समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी डैंड्रफ, स्कैल्प का सूखापन और सिर में खुजली जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं, तो परेशान होने की बजाय इस लेख को जरूर पढ़ें।
अक्सर लोग बाजार के महंगे एंटी हेयर फॉल शैंपू और सीरम जैसी चीजों पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर नेचुरल हेयर केयर के दो सबसे असरदार इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके अपने बालों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं और इन परेशानियों से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन दो इंग्रीडिएंट्स के बारे में।
सर्दियों में बालों के लिए रोजमेरी वॉटर और आर्गन ऑयल
रोजमेरी वॉटर और आर्गन ऑयल दोनों ही बालों की देखभाल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रोजमेरी में बालों की जड़ों को सक्रिय करने में मदद करने वाले गुण पाए जाते हैं। वहीं लिक्विड गोल्ड कहे जाने वाले आर्गन ऑयल के पोषक तत्व बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आप सर्दियों में इन दोनों का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

1. रोजमेरी वॉटर कैसे बनाएं और लगाएं?
रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल करने के लिए आप घर पर ही ताजा रोजमेरी वॉटर स्प्रे तैयार कर सकती हैं।
- सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी लें।
- उसमें रोजमेरी की पत्तियां डालकर इसे 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
- जब पानी हल्का हरा और थोड़ा कम हो जाए, तो इसे ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- अब आप इसे अपने स्कैल्प और बालों पर स्प्रे कर सकती हैं। इसे हफ्ते में दो से तीन बार रात में सोने से पहले लगाएं।
- दूसरे दिन आप अपने बालों को साफ पानी से माइल्ड शैंपू के साथ धो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सच में धनिए का पानी बालों की लंबाई बढ़ाता है? जानिए फायदे और इस्तेमाल का तरीका
2. आर्गन ऑयल का सही इस्तेमाल कैसे करें?
रोजमेरी वॉटर बालों में सूखने के बाद हथेली पर तीन से चार बूंद आर्गन ऑयल लें और बालों की लंबाई व सिरों पर इसे अच्छी तरह लगा लें। यह तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल रूखे होने से बचते हैं और मुलायम दिखते हैं।

सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स
इन दोनों नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने के अलावा आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान भी जरूर रखें -
- सर्दियों में नहाते समय तेज गर्म पानी से बाल धोने से बचें। इसके बजाय गुनगुने पानी से अपने बाल धो सकती हैं।
- बाल गीले होने पर कमजोर हो जाते हैं, इसलिए इन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने दें। सूखने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं।
- सर्दियों में विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें, जो बालों की सेहत को बेहतर रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- डैंड्रफ और हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकता है अदरक का शैंपू, ऐसे करें घर पर तैयार
निष्कर्ष: सर्दियों के मौसम में बाल झड़ना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी बालों के रूखेपन और झड़ने की वजह से परेशान हैं, तो इस लेख में बताए गए दोनों इंग्रीडिएंट्स का सही तरीके से इस्तेमाल करके बालों की देखभाल कर सकती हैं और हेयर फॉल की परेशानी को कम करने में मदद पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
- क्या रोजमेरी वाटर को बनाकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है?
- हां, आप इस होममेड रोजमेरी वाटर को किसी साफ स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में 7 से 10 दिनों तक आसानी से स्टोर करके रख सकती हैं।
- क्या आर्गन ऑयल लगाने से बाल चिपचिपे या भारी लगते हैं?
- बिल्कुल नहीं! आर्गन ऑयल बहुत हल्का होता है और बालों में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है, जिससे बाल बिल्कुल भी चिपचिपे नहीं दिखते।
- रोजमेरी वाटर का इस्तेमाल हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए?
- बेहतरीन और जल्दी परिणाम पाने के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, इसे रोजाना भी लगाया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।