क्या सच में धनिए का पानी बालों की लंबाई बढ़ाता है? जानिए फायदे और इस्तेमाल का तरीका

क्या हरे धनिया से सच में हेयर फॉल रुकता है? जानिए बाल धोने के फायदे, इस्तेमाल का सही तरीका और बालों को लंबा और घना बनाने वाले उपाय। 
Updated:- 2026-10-07, 15:58 IST
dhaniya water

प्याज और मेथी तो बालों को बढ़ाने और सिल्की बनाने के लिए काफी पॉपुलर हो चुके हैं। अब बारी है धनिया की पत्तियों की, जिसे आमतौर पर सब्जी वाले भैया फ्री में दे देते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसे बालों के झड़ने के इलाज के लिए काफी अच्छा बताया जा रहा है। बहुत से लोग धनिया की पत्तियों के पानी और जूस से हेयर ट्रीटमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या यह मामूली सा कुकिंग हर्ब सच में आपके हेयर केयर रूटीन में काम आ सकता है या नहीं?

 बालों के लिए धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप भी महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से थक गई हैं, तो किचन में रखा धनिया ही आपके लिए सस्ता और नेचुरल सॉल्यूशन बन सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे यूज करें?

  • सबसे पहले एक मुट्ठी धनिया की पत्तियां लें।
  • इसे 2 कप पानी में उबालें।
  • ठंडा करके छान लें।
  • शैंपू के बाद आखिरी रिंस के तौर पर इसे लगाएं।

dhaniya pani ke fayde magnific

क्या सच में इससे हेयर ग्रोथ होती है?

द हेल्दी इंडियन प्रोडक्ट के अनुसार, इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि धनिया की पत्तियां या पानी बालों का झड़ना रोक सकती हैं। हालांकि, इनमें कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो हेयर ग्रोथ प्रोसेस को तेज करने में मदद करती है। धनिया मुख्य रूप से स्कैल्प केयर के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- धनिया के डंठल भी हैं बड़े काम की चीज, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

धनिया की पत्तियों के पानी का इस्तेमाल कब करें?

ताजा धनिये का इस्तेमाल खाने बनाने में कई प्रकार से किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग कई तरह से किया जाता है। अगर कोई भी घर पर बना धनिया का नुस्खा ट्राई कर रहा है, तो किसी भी कॉम्प्लिकेशन से बचने के लिए घर पर पैच टेस्ट के बाद ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यदि कोई खुजली, जलन, लालिमा या जलन हो तो तुरंत इसे लगाना बंद कर देना चाहिए। याद रखें कि इसे सूजन वाली त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।

dhaniya pani magnific

धनिया के पानी बालों के लिए फायदे

धनिया की पत्तियों से बने पानी के बहुत सारे फायदे होते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

  • ये पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाते हैं।
  • पाचक एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलती है। पेट सही रहने से बालों की सेहत पर अच्‍छा असर होता है। 
  • इसमें विटामिन सी होता है, जो बालों के लिए अच्‍छा होता है।

यह भी पढ़ें- बार-बार एसिडिटी क्यों होती है? जानें इसके छुपे हुए कारण

कुल मिलाकर धनिया बालों के लिए कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन एक सस्ता और नेचुरल सपोर्ट जरूर है। यह स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
क्या रोज धनिया के पानी से बाल धो सकते हैं?
नहीं, रोज इस्तेमाल करने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है। हफ्ते में 2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।
क्या धनिया और करी पत्ता साथ में बालों में लगा सकते हैं?
हां, दोनों को मिलाकर पेस्ट या रिंस बनाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ता बालों को काला रखने में मदद करता है और धनिया स्कैल्प को ठंडक और मजबूती देता है।
धनिया का पानी पीने से भी बालों को फायदा होता है क्या?
हां, धनिया का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और हार्मोन बैलेंस में मदद मिलती है, जिसका असर हेयर फॉल कम होने पर भी पड़ सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।