एंटी-एजिंग के लिए 30 साल की महिलाएं ये 3 होममेड प्रोडक्ट्स आजमाएं

यूं तो हर कोई सुंदर और बढ़ती उम्र में भी जवां दिखना चाहती हैं। खासतौर पर महिलाएं तो हमेशा अपनी उम्र से कम दिखना चाहती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र, प्रदूषण और बुरी आदतों का असर त्वचा पर पड़ता है और वह बेजान और उम्र से पहले बूढ़ी दिखाई देने लगती है। हालांकि बाजार में कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो त्वचा की उम्र को रोकने का दावा करते हैं। लेकिन इसका प्रभाव स्थायी नहीं होता है और साथ ये इतने महंगे होते हैं कि हर महिला इसका इस्तेमाल नहीं कर पाती है क्योंकि इसके नियमित इस्तेमाल से आपका बजट बिगड़ सकता है। ऐसे में महिलाओं के मन में यही सवाल आता है कि क्या किया जाए?
ऐसी महिलाओं के लिए हम आज कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से वह घर पर त्वचा को नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट देकर अपनी उम्र से 5 साल छोटी दिख सकती हैं। जी हां आज हम 30 साल की महिलाओं के लिए एंटी-एजिंग घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। इन नुस्खों की मदद से वह त्वचा पर दिखाई पड़ने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर कर पाएंगी और साथ ही आपकी त्वचा जवां लगेगी।
एंटी-एजिंग फेस वॉश
अगर आपकी उम्र 30 साल से अधिक है तो चेहरे की क्लीजिंग के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इसके लिए रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करें।
इसे जरूर पढ़ें:30 की उम्र के बाद ये 5 स्किन सीक्रेट्स आएंगे आपके काम
सामग्री
- माइल्ड बॉडी वॉश- 2 बड़े चम्मच
- कॉफी पाउडर- 2 छोटे चम्मच
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए किसी माइल्ड बॉडी वॉश को लें और उसमें कॉफी को अच्छे से मिक्स करें।
- इसे किसी बॉक्स में स्टोर करके रखें और आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें।
फायदे
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। कॉफी बहुत अच्छा सनस्क्रीन भी है। यह सूरज की यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। इतना ही नहीं कॉफी से त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
एंटी-एजिंग फेस टोनर
अगर आपकी उम्र 30 साल है और आपकी आंखों के आसपास झुर्रियां हैं और त्वचा पर काले-धब्बे भी हैं तो घर पर ग्रीन टी और अनार के रस से बने टोनर का इस्तेमाल करें। घर में नेचुरल चीजों से बने टोनर के इस्तेमाल से आप झुर्रियों से बच सकती हैं।
सामग्री
- ग्रीन टी- 1 कप
- अनार का रस- 1 कप
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी बना लें।
- फिर अनार का रस निकाल लें।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें।
- टोनर के रूप में इसका इस्तेमाल करें।
- आप इसका इस्तेमाल 1 हफ्ते तक कर सकती हैं।
फायदे
अनार में मौजूद विटामिन ई त्वचा में निखार लाने के साथ नए टिशूज को बनने में मदद करता है। साथ ही अनार दाग-धब्बों को दूर करके आपकी रंगत में निखार लाता है। अनार एंटी-एजिंग भी है जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। अनार का इस्तेमाल नेचुरल स्किन टोनर के रूप में भी किया जा सकता है।
साथ ही ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो त्वचा को यूवी-किरणों से बचाने में मदद करते हैं और डीएनए डैमेज से भी लड़ते हैं। ग्रीन टी स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। इससे आपकी स्किन टाइट रहती है।
एंटी-एजिंग फेस मॉइश्चराइजर
बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों से बचने के लिएत्वचा में नमी को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है और त्वचा में नमी के लिए उसे मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें:उम्र हो गई है 30 के पार तो ये 10 ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जरूर रखें अपने पास
सामग्री
- शिया बटर- 1 बड़ा चम्मच
- बादाम का तेल- 1/4 कप
- विटामिन ई ऑयल- 1/2 चम्मच
- बीवैक्स- 2 बड़े चम्मच
- एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदें
बनाने का तरीका
- एंटी-एजिंग फेस मॉइश्चराइजर घर पर बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और विटामिन ई तेल को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इस तेल को बीवैक्स में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि तेल मोम में अच्छी तरह से मिल जाए।
- फिर इस मिश्रण को शिया बटर में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं।
फायदे
बादाम के तेल में विटामिन-ए से भरपूर मात्रा में होता है। ये हमारी त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसके उपयोग से आप अपने त्वचा को बेदाग बना सकती हैं। साथ ही शिया बटर में विटमिन ए और ई होता है जो स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। यह स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है जिससे त्वचा जवां बनी रहती है। शिया बटर रिंकल्स को भी दूर करने में मदद करता है।
आप भी इन तीन प्रोडक्ट्स को घर पर आसानी से बनाकर इस्तेमाल करें और 30 की उम्र में भी जवां और खूबसूरत बनी रहें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।